आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम बिष्टुपुर में ब्रह्मोत्सवम का चौथा दिन, भगवान बालाजी गरुड़ वाहन पर विराजमान होकर दर्शन देने नगर भ्रमण को निकले

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम बिष्टुपुर में चल रहे ब्रह्मोत्सवम के चौथे दिन सुबह पंडित कोंनडमाचारुलु पंडित केशवा चारुलु एवं पंडित शेषाद्री जी के द्वारा नित्यकटला पूजा की गई एवं उसके उपरांत दूध दही घी विभिन्न फलों के रस ईख का रस एवं केसर युक्त जल से भगवान बालाजी का अभिषेकम किया गया एवं सभी वेद पंडितों ने वेद पाठ किया इसके बाद शाम को भगवान बालाजी गरुड़ वाहन पर विराजमान हो कर बिस्टुपुर मेन रोड होते हुए जुगसलाई थाना के सामने से स्टेशन रोड से होते हुए. बागबेड़ा गणेश पूजा मैदान पहुंचे जहां सैकड़ों भक्तों ने जोरदार आतिशबाजी कर गोविंदा गोविंदा के जयकारा लगा कर भगवान बालाजी का स्वागत किया.

और सैकड़ों भक्तो ने पुष्प अर्पित कर भगवान का दर्शन कर भाव- विभोर हुए,इसके उपरांत सभी भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया वहाँ से वापस स्टेशन रोड होते हुए गरुड़ वाहन पर विराजमान भगवान बालाजी  को बिस्टुपुर राम मन्दिरम लाया गया। अध्यक्ष वी डी गोपाल कृष्णा एवं महासचिव दुर्गा प्रसाद शर्मा ने मंदिर के सभी आजीवन सदस्यों एवं जमशेदपुर के तमाम हिंदू धर्मावलंबियों को भगवान बालाजी के ब्रह्मोत्सवम एवं कल्याणम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---