Advertisement 1
Advertisement 2

छाया नगर में लगा निःशुल्क दस्तावेजीकरण शिविर, 60 से अधिक लोगों को आयुष्मान-आभा कार्ड की जानकारी

By Riya Kumari

Published :

Follow
छाया नगर में लगा निःशुल्क दस्तावेजीकरण शिविर, 60 से अधिक लोगों को आयुष्मान-आभा कार्ड की जानकारी
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : छाया नगर स्थित हरि मंदिर, सामुदायिक भवन के समीप पीपल फॉर चेंज के Adir Fellowship के तहत निःशुल्क दस्तावेजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। Adir Fellow प्रियंका मोहंता ने अपनी टीम के साथ शिविर आयोजित कर स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सरकारी सेवाओं और योजनाओं की जानकारी दी।

यह भी पढे : LPU Protest: रेप की अफवाह पर LPU में बवाल, छात्रों ने की तोड़फोड़; हाईवे जाम

शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ना, आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने में सहायता करना और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराना था।

60 से अधिक लाभार्थियों को मिली सहायता

शिविर के दौरान 60 से अधिक लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड और ABHA कार्ड से संबंधित जानकारी एवं आवश्यक सहायता प्रदान की गई। टीम ने लोगों को इन कार्डों के महत्व, उपयोग और आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेजों के बारे में भी विस्तार से बताया।

इस पहल के जरिए समुदाय के लोगों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति जागरूक करने और उपलब्ध योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

सरकारी योजनाओं से जोड़ना मुख्य उद्देश्य

Adir Fellow प्रियंका मोहंता ने बताया कि समुदाय के लोगों को सही जानकारी देने के साथ दस्तावेजीकरण में सहयोग करना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि लोगों को सरकारी सुविधाओं से जोड़ने के लिए इस तरह के जागरूकता और दस्तावेजीकरण शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator