---Advertisement---

घोड़ाबांधा में साईं परिवार संस्थान का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 155 मरीजों को मिला लाभ

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Free health camp of Sai Parivar Sansthan साईं

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: साईं परिवार विश्व सेवा संस्थान की ओर से शनिवार को श्री साईनाथ देवस्थानम, घोड़ाबांधा परिसर में मानव सेवा कल्याण कार्यक्रम के तहत एक बड़े नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नारायणा ब्रह्मानंद अस्पताल, तमोलिया से आए 15 सदस्यीय विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे कुल 155 मरीजों की निःशुल्क जांच कर उन्हें चिकित्सकीय सलाह दी।

यह भी पढ़ें: ऐतिहासिक उपलब्धि: पहली बार फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) फूडग्रेन फ्रेट रेक अनंतनाग पहुंची, जिससे कश्मीर की खाद्य सुरक्षा मज़बूत होगी

शिविर में कार्डियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, चेस्ट मेडिसिन और दंत चिकित्सा से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसमें दीपक झा, राजेश अग्रवाल, ब्रह्मानंद अस्पताल के फैसिलिटी डायरेक्टर ए. धर्मा राव और हुरलुंग पंचायत की मुखिया नीला कुमारी मौजूद रहीं।

इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ हुरलुंग, लुपुंगडीह, गरूरबासा, मनफिट्टा, नुतुनडीह, हाजीडीह, बानडीह, लुहाबासा, खोचाबाजार, धानचटानी, केसिकुदर, खैरबानी, श्यामूटोला, घोड़ाबांधा, कमपुट्टा सहित आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों ने उठाया।

कार्यक्रम में सुशील अग्रवाल समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शिविर का संचालन ट्रस्टी नूतन कुमारी के मार्गदर्शन में किया गया, जबकि समापन अवसर पर डॉ. मनोज सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस मौके पर ब्रह्मानंद अस्पताल की पूरी चिकित्सकीय टीम को अंगवस्त्र, पुष्प और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

शिविर के सफल आयोजन में संस्थान के चेयरमैन राजीव कुमार, अध्यक्ष अनुप रंजन, ट्रस्टी नूतन कुमारी, रश्मि नारायण, सी. उदय भास्कर, सिम्मी पांडेय सहित सभी सदस्यों की सक्रिय और सराहनीय भूमिका रही।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version