सोशल संवाद / जमशेदपुर: ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नुवोको विस्तास कॉर्पोरेशन लिमिटेड के जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट की ओर से रविवार को पूर्वी छोटा गोविंदपुर पंचायत भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में कुल 82 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई।
यह भी पढे : Petrol-Diesel Export Duty: पेट्रोल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी जीरो, डीजल और हवाई ईंधन पर बढ़ा टैक्स
अरवट फाउंडेशन (एनजीओ) के सहयोग से आयोजित शिविर में ग्रामीणों को निःशुल्क नेत्र परीक्षण, दंत परीक्षण और सामान्य स्वास्थ्य जांच की सुविधा दी गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने लोगों की जांच कर उन्हें जरूरी परामर्श दिया।
विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य सेवाएं
शिविर में जनरल फिजिशियन डॉ. श्वेता, दंत चिकित्सक डॉ. दिलीप और सेंटर फॉर साइट हॉस्पिटल की नेत्र चिकित्सा टीम मौजूद रही। उनके साथ नर्सिंग स्टाफ अनुराग और ज्योति कुमारी ने भी अपनी सेवाएं दीं।
नुवोको सीमेंट की ओर से सीएसआर प्रमुख सुधीर कुमार, किशन मुर्मू और जकता सोरेन कार्यक्रम में शामिल हुए।
पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही भागीदारी
कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया राखी सरदार के अलावा रविंद्र सिंह, शिवलाल लोहार, जितेंद्र ठाकुर, मधु देवी, स्नेही देवी, कुमकुम देवी, सदानंद हांसदा, लालू सिंह और वैष्णवी देवी सहित कई स्थानीय प्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों ने नुवोको सीमेंट और अरवट फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर से लोगों को अपने क्षेत्र में ही जरूरी स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलती है। यह पहल ग्रामीण समुदाय के स्वास्थ्य और कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।











