---Advertisement---

झारखंड से भारत: उद्यमिता को मजबूत करने पर राष्ट्रीय संवाद

By Riya Kumari

Published :

Follow
झारखंड से भारत: उद्यमिता को मजबूत करने पर राष्ट्रीय संवाद

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपूर : झारखंड में उद्यमिता और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूती देने की दिशा में एक अहम पहल के तहत नवाचार रिसर्च इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन काउंसिल (NRIIC) द्वारा “झारखंड से भारत” विषय पर उच्चस्तरीय संवाद का आयोजन होने जा रहा है। यह कार्यक्रम कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में आयोजित होगा।

यह भी पढे : बोकारो में हाथियों का आतंक, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में दहशत

कार्यक्रम में झारखंड और पूर्वी भारत से जुड़े उद्यमियों, निवेशकों, इनक्यूबेटर लीडर्स और नीति विशेषज्ञों ने भाग लिया। संवाद का उद्देश्य राज्य में पूंजी, मार्गदर्शन और संस्थागत सहयोग को बढ़ावा देना तथा झारखंड को राष्ट्रीय उद्यमिता मानचित्र पर मजबूत स्थान दिलाना है।

झारखंड को उद्यमिता का केंद्र बनाने पर जोर

संवाद में वक्ताओं ने कहा कि झारखंड ने देश को अनेक प्रतिभाशाली उद्यमी और पेशेवर दिए हैं, जिन्होंने महानगरों में जाकर सफल व्यवसाय खड़े किए। अब आवश्यकता है कि यह अनुभव, निवेश और नेतृत्व पुनः राज्य से जुड़े, जिससे स्थानीय युवाओं को अवसर मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान पूर्वी भारत उद्यमिता कॉरिडोर की परिकल्पना पर भी चर्चा हुई, जिसमें झारखंड को पायलट राज्य के रूप में विकसित करने की योजना है। इस कॉरिडोर का उद्देश्य अगले तीन वर्षों में एक सशक्त और टिकाऊ स्टार्टअप इकोसिस्टम तैयार करना है।

इन मुद्दों पर चर्चा होगी।

•             NRIIC की भूमिका और जमीनी स्तर पर किए जा रहे प्रयास

•             झारखंड में स्टार्टअप्स के लिए निवेश और मेंटरशिप की संभावनाएं

•             प्राथमिक क्षेत्र और उभरते अवसर

•             टियर-2 और टियर-3 शहरों में उद्यमिता को बढ़ावा देने के उपाय

•             नीति और संस्थागत सहयोग की आवश्यकता

प्रमुख प्रतिभागी

कार्यक्रम में कई जाने-माने उद्यमी और इकोसिस्टम लीडर्स शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से:

क्रम सं.नामपदनामसंस्था / कंपनी / स्टार्ट-अप
1संतोष शर्मामुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO)बुक माय जेट
2अरुणाभ सिन्हासंस्थापकयूक्लीन
3सूर्यकांत जीमुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO)एआईसी-बिमटेक (इन्क्यूबेशन सेंटर)
4अंशुल कुमारखुदरा बिक्री (डिवाइसेज़) एवं ग्राहक अनुभव प्रमुखगूगल
5सतीश मिश्रावरिष्ठ प्रबंधक, कॉर्पोरेट रिलेशंसग्रीन सेल मोबिलिटी
6राजीव कुमारसंस्थापकहोगा ही डॉट कॉम
7कुणाल दिव्यांशुसंस्थापकव्हाइट ग्लव्स
8नेहासंस्थापकस्वधा एग्री
9हिमांशु जोशीराज्य नवाचार मिशननीति आयोग
10क्षितिज आनंदसंस्थापककरे के बा वेंचर्स
11अमित कुमारमुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO)ड्रॉप्टी
12रवि भारद्वाजसंस्थापकलीगल सलाह
13प्रणय माथुरसंस्थापकबैकर
14आदित्य अरोड़ामुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO)फाड कैपिटल
15डॉ. सौरभ त्रिवेदीएसोसिएट प्रोफेसर एवं CEOइन्क्यूबेशन सेंटर, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, आईआईएलएम विश्वविद्यालय
16विजय सिंह राठौड़सह-संस्थापक एवं CEOसूनिकॉर्न वेंचर्स
17नितिन सेठीवेंचर बिल्डर
18सागरडीएडी
19सौरभ जैनअंकल मैथ लैब
20अजय सिंह राजावतवरिष्ठ प्रबंधकभाषिणी, मेइटी (भारत सरकार)
21अमरेश श्रीवास्तवविशेष वरिष्ठ संवाददाताद एशियन एज एवं डेक्कन क्रॉनिकल
22शिवांगी जैनपूर्व वरिष्ठ एवीपीस्टार्टअप इंडिया
23अभिषेक कुमारसंस्थापकज़ॉक्सोडे
24विजय वीर सिंहमुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO)रनवे इन्क्यूबेटर, यूपीईएस देहरादून
25आरुष धवनसंस्थापकसर्विज़
26प्रियम के.संस्थापकों के विधिक सलाहकार
27अखिल पीयूषअधिवक्ता
28गरिमा सेठनिवेश बैंकरमेरिसिस एडवाइजर्स
29कार्तिक चौधरीप्रबंधकएनएसआरसीईएल
30अमर नाथ सिंहसंस्थापकएनआरआईआईसी

झारखंड के लिए क्या होगा लाभ

वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की पहल से राज्य में निवेश बढ़ेगा, स्थानीय युवाओं को उद्यमिता के अवसर मिलेंगे और झारखंड को एक नवाचार-आधारित, समावेशी विकास मॉडल के रूप में स्थापित किया जा सकेगा।

कार्यक्रम का मकसद है कि संवाद को आगे बढ़ाकर इसे दीर्घकालिक सहयोग और ठोस कार्ययोजनाओं में बदला जाए, ताकि झारखंड को भारत की उद्यमिता यात्रा से मजबूती से जोड़ा जा सके।

यह जान करी औपचारिक तौर पर अमर नाथ सिंह, निदेशक, नवाचार रिसर्च इन्क्यूबेशन एंड इनोवेशन कौंसिल ने साझा की और साथ में संतोष शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बुक माई जेट, अभिषेक कुमार, संस्थापक, ज़ॉक्सोडे एवं सागर चाना, उद्यमी उपस्थित थे|

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version