अब से 24 घंटे तक रहेगी कोर्ट में सुरक्षा शाम 5 बजे के बाद अंजान व्यक्ति को आने की पाबन्दी

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : भुइयांडीह कोर्ट में एडीजे वन की अदालत में घुसकर पेशकार राकेश कुमार पर जानलेवा हमला के बाद सोमवार से सुरक्षा में बदलाव किया गया है। एसएसपी प्रभात कुमार के मुताबिक, 4 अगस्त से कोर्ट की सुरक्षा चौबीस घंटे होगी। सभी गेट पर जवान तैनात रहेंगे। पांच बजे के बाद किसी भी अंजान व्यक्ति को अदालत के अंदर घुसने नहीं दिया जाएगा। सोमवार को वे खुद कोर्ट में जाकर वहां के कार्य अवधि के दौरान सुरक्षा का जायजा लेंगे। किसी भी कीमत पर सुरक्षा में लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

क्या था मामला : एक सितंबर की शाम 6.10 बजे एडीजे वन की अदालत में इजलास पर बैठकर काम कर रहे सहायक पेशकार राकेश कुमार पर कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर दो निवासी शाहील बच्चा ने चापड़ से जानलेवा हमला किया था। कर्मचारियों ने शाहील बच्चा को पकड़कर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। कोर्ट में काम करने वाले तमाम पेशकारों ने शनिवार को सुरक्षा मंे चूक होने का आरोप लगाते हुए काम का बहिष्कार किया था।

Sunrise Enclave

 

 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट