Advertisement 2

निश्चित हार की हताशा से ग्रस्त आराजक अरविंद केजरीवाल अब चुनाव आयोग एवं चुनाव व्यवस्था को बदनाम करने में लग गये हैं – वीरेन्द्र सचदेवा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
निश्चित हार की हताशा से ग्रस्त आराजक अरविंद केजरीवाल
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की अरविंद केजरीवाल अब दिल्ली में राजनीतिक भूमी पूरी तरह खो चुके हैं। निश्चित हार की हताशा से ग्रस्त आराजक अरविंद केजरीवाल अब चुनाव आयोग एवं चुनाव व्यवस्था को बदनाम करने में लग गये हैं।

यह भी पढ़े : अमित शाह को केजरीवाल का चैलेंज, 24 घंटे में झुग्गियों के केस वापस लें, उन्हें पुरानी जगह बसाएं, मैं चुनाव नहीं लडूंगा

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की बड़े बड़े आरोप-प्रत्यारोप लगाने वाले अरविंद केजरीवाल से मेरा एक सीधा सवाल है की अवध ओझा ने 2 दिसम्बर को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली, उसी दिन से उनका चुनाव लड़ना तय था तो वह वोट ट्रांसफर के लिए प्रक्रिया के अंतिम दिन 6 जनवरी तक क्यों सोते रहे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की अरविंद केजरीवाल को अवध ओझा का वोट तो तय समय अवधि के बाद भी स्थान्तरित करवाना है पर उन्हें तीन चार भाजपा सांसदों के घर में रहने वालों के समय पर आवेदित वोट बनने से परेशानी है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की नई दिल्ली विधानसभा में अरविंद केजरीवाल बुरी तरह हार रहे हैं, जंगपुरा में मनीष सिसोदिया तो कालका जी में मुख्य मंत्री आतिशी मार्लेना मजबूत भाजपा उम्मीदवार आने से चुनाव रिंग के बाहर जा चुके है। अब इसी हताशा में ग्रस्त अरविंद केजरीवाल 8 फरवरी को तय हार के दिन बोलने के लिए आज चुनाव आयोग पर आरोप लगाकर भूमिका तैयार कर रहे हैं।

सचदेवा ने कहा है की केजरीवाल की अजीब फितरत है की हरबार चुनाव आयोग जाने से पहले आराजक शब्दों में आरोप-प्रत्यारोप लगाते हैं और फिर मिल कर बाहर आने पर “आई एम ग्रेटफुल” कहते हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version