2.85 लाख ‘मंईयां’ के खाते में भेजी गई राशि

By Riya Kumari

Published :

Follow
2.85 लाख 'मंईयां' के खाते में भेजी गई राशि

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर :  पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने मंईयां सम्मान और सर्वजन पेंशन योजना के पात्र लाभुकों के खाते में सम्मान एवं पेंशन राशि भेज दी गई है। मंईयां योजना के अंतर्गत जिले के 2,85,571 लाभुकों के बैंक खातों में मई तक की सम्मान राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित कर दी गई है। दूसरी ओर, जून की सम्मान राशि के भुगतान की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। शीघ्र ही संबंधित लाभुकों के खातों में राशि हस्तांतरित कर दी जाएगी।

यह भी पढे : दलमा में सैटेलाइट इमेज से होगी नक्सलियों की तलाश

Sunrise Enclave

इसी प्रकार सर्वजन पेंशन योजना के तहत कुल 2,48,123 लाभुकों को मई तक की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है। इनमें राज्य सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन योजना के 1,76,006, आदिम जनजाति पेंशन योजना के 6,067, राज्य विधवा सम्मान पेंशन योजना के 46,936, इंटरनली डिस्प्लेस्ड पेंशन स्कीम के 828, स्वामी विवेकानंद निःशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के 18,279 तथा थर्ड जेंडर पेंशन योजना के 7 लाभुक शामिल हैं। इस योजना में जून की पेंशन राशि के भुगतान की प्रक्रिया भी प्रगति पर है। प्रशासन द्वारा सभी योजनाओं की सतत मॉनिटरिंग की जा रही, ताकि पात्र लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके।

केन्द्रीय पेंशन के लाभुकों का अप्रैल से बकाया :

दूसरी ओर केन्द्र प्रायोजित पेंशन योजनाओं के अंतर्गत कुल 44,002 लाभुकों को मार्च तक की पेंशन राशि का भुगतान किया जा चुका है। इनमें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 35,625, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांगता पेंशन योजना के 524 तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 7,853 लाभुक शामिल हैं। सामजिक सुरक्षा कोषांग के अनुसार केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के तहत आगामी महीनों की पेंशन राशि के भुगतान हेतु आवंटन प्राप्त होना शेष है। आवंटन प्राप्त होते ही शेष माह की पेंशन राशि भी सभी पात्र लाभुकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेज दी जाएगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट