Advertisement 2

Gadar 3 Confirmed: अमीषा पटेल ने किया बड़ा ऐलान, बोलीं- इस बार स्केल और कहानी होगी और भी धमाकेदार

By Riya Kumari

Published :

Follow
Gadar 3 Confirmed: अमीषा पटेल ने किया बड़ा ऐलान, बोलीं- इस बार स्केल और कहानी होगी और भी धमाकेदार
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : Gadar 3 को लेकर फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म होता दिख रहा है। बॉलीवुड अभिनेत्री Ameesha Patel ने सोशल मीडिया पर बड़ा अपडेट देते हुए कन्फर्म कर दिया है कि ‘गदर 3’ जरूर आएगी। उन्होंने दावा किया कि इस बार फिल्म का स्केल, एक्शन और कहानी पहले से कहीं ज्यादा बड़ी और धमाकेदार होगी।

यह भी पढे : Ranveer Singh  की ‘Dhurandhar 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, क्या तोड़ पाएगी ‘दंगल’ का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड?

‘थिएटर में हंगामा मच जाएगा’ : अमीषा पटेल

अमीषा पटेल ने अपने पोस्ट में लिखा कि ‘गदर 3’ जब रिलीज होगी तो थिएटर में जबरदस्त माहौल देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि दर्शकों के प्यार और भगवान के आशीर्वाद से ‘गदर’ जैसी फ्रेंचाइजी के लिए 500 करोड़ रुपये सिर्फ शुरुआत है।

एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि इस बार फिल्म की स्क्रिप्ट और प्रोडक्शन लेवल पहले दोनों पार्ट्स से ज्यादा बड़ा और दमदार होगा।

फिर लौटेगी तारा सिंह और सकीना की जोड़ी?

हालांकि मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक कास्ट अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि Sunny Deol एक बार फिर तारा सिंह के किरदार में नजर आएंगे। वहीं अमीषा पटेल के सकीना वाले किरदार की वापसी लगभग तय मानी जा रही है।

‘Gadar 2’ की सफलता के बाद बढ़ीं उम्मीदें

साल 2023 में रिलीज हुई Gadar 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी और लंबे समय बाद सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म की बड़ी सफलता के बाद से ही ‘गदर 3’ को लेकर चर्चाएं तेज थीं।

बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का दावा

अमीषा पटेल ने कहा कि ‘गदर’ अब सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक बड़ा ब्रांड बन चुका है। उन्होंने दावा किया कि ‘गदर 3’ बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है।

PR कल्चर पर भी साधा निशाना

अपने पोस्ट में अमीषा पटेल ने बॉलीवुड के PR कल्चर पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि असली सुपरस्टार वही होता है जो दुनिया भर में बड़ी हिट फिल्में देता है, सिर्फ PR से कोई स्टार नहीं बन जाता।

अब फैंस को ‘गदर 3’ की ऑफिशियल अनाउंसमेंट, रिलीज डेट और पहले पोस्टर का बेसब्री से इंतजार है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version