Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

फर्जी सर्टिफिकेट और दस्तावेज का खेल, ढाई लाख फर्जी स्टाम्प के साथ नोटरी अधिवक्ता को किया अरेस्ट

By Annu kumari

Updated On:

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क: फर्जी सर्टिफिकेट और दस्तावेज का खेल इन दिनों खूब फल फूल रहा है।बक्सर जिले के ब्रह्मपुर नगर पंचायत में एक नोटरी अधिवक्ता के घर से लगभग ढाई लाख रुपये के फर्जी स्टाम्प पेपर बरामद किया गया जिसके बाद अधिवक्ता को गिरफ्तारी कर लिया गए है। इस घटना ने उन लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं, जिन्होंने इस अधिवक्ता से शपथ पत्र बनवाए या स्टांप खरीदे। लोग अब अपने कागजातों की वैधता को लेकर परेशान हैं और यह सवाल उठ रहा है कि उनके दस्तावेजों का क्या होगा?

फर्जी स्टाम्प के जरिए शपथ पत्र और अन्य सरकारी कार्यों में उपयोग की खबरों ने आम लोगों को हैरान कर दिया है। चर्चा है कि बड़े पैमाने पर फर्जी स्टाम्प पेपर का उपयोग सर्वे और विभिन्न सरकारी विभागों के कामकाज में किया गया, जिससे सरकारी राजस्व को भी नुकसान पहुंचा है।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

लोग इस बात से चिंतित हैं कि उनके स्टाम्प की मान्यता अब विभागों में रहेगी या नहीं। जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली थी कि ब्रह्मपुर के चौरास्ता के पास फर्जी स्टाम्प पेपर की बिक्री हो रही है। उनके निर्देश पर जिला कोषागार पदाधिकारी सुकर पासवान, अनुमंडल अधिकारी राकेश कुमार और एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान नोटरी अधिवक्ता असीम कुमार को गिरफ्तार किया गया और उसके घर से 2,45,935 रुपये मूल्य के फर्जी स्टाम्प पेपर बरामद किए गए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator