सोशल संवाद/डेस्क/Gauhar Khan New Baby: टीवी और फिल्म एक्ट्रेस गौहर खान और उनके पति जैद दरबार के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। यह कपल पहले से एक बेटे के माता-पिता थे और अब उन्होंने दूसरी बार भी बेटे का स्वागत किया है।
यह भी पढ़ें: सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का पहला गाना ‘बिजुरिया’ रिलीज, वरुण-जाह्नवी ने जमाया रंग
Gauhar Khan New Baby: कपल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की गुड न्यूज
गौहर और जैद ने इंस्टाग्राम पर कंबाइंड पोस्ट कर इस खुशखबरी को फैंस और चाहने वालों के साथ शेयर किया। उन्होंने लिखा”बिस्मिल्लाह हिर रहमान निर रहीम ज़ेहान 1 सितंबर 2025 को पैदा हुए अपने नए बेबी ब्रदर के साथ अपनी किंगडम को शेयर करने के लिए बेहद खुश है। हमारी फैमिली के लिए सभी के निरंतर प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हैं।” यह पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और फैंस ने ढेर सारी बधाइयाँ देना शुरू कर दीं।
फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने भी गौहर और जैद को दूसरी बार पेरेंट्स बनने की बधाई दी। सिंगर नीती मोहन ने लिखा – “ओएमजी! यह खबर सुनकर हमें बहुत खुशी हुई। आप सभी को, खासकर ज़ेहान को, बहुत-बहुत बधाई।”
कपल की शादी और फैमिली
गौरतलब है कि गौहर खान और जैद दरबार ने दिसंबर 2020 में निकाह किया था। शादी के करीब तीन साल बाद, 2023 में उन्होंने अपने पहले बेटे ज़ेहान का वेलकम किया था। अब कपल दूसरी बार भी माता-पिता बन गया है और उनका परिवार और बड़ा हो गया है।
फैन्स का प्यार
कपल की इस पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएँ दे रहे हैं। कोई उन्हें “पावर कपल” बता रहा है, तो कोई दोनों बच्चों के लिए ढेर सारा प्यार भेज रहा है।










