सोशल संवाद / डेस्क : टीवी सीरियल, फिल्मों और कई रियलिटी शोज़ में नज़र आ चुकीं अभिनेत्री गौहर खान दूसरी बार माँ बनने वाली हैं। कुछ दिन पहले ही इस बात का खुलासा हुआ था और अब गौहर की गोद भराई की रस्म अदा की गई। इस दौरान उनके पति, माँ और पूरा परिवार मौजूद रहा। बता दें कि गौहर ने कुछ दिन पहले ही दूसरी बार अपनी प्रेगनेंसी का ऐलान किया था।
यह भी पढ़े : नो एंट्री 2 पर बोनी कपूर ने किया खुलासा, पुराने कास्ट क्यों नहीं लौटे वापस
चेहरे पर एक अलग ही ग्लो
दूसरी बार माँ बनने जा रहीं गौहर के चेहरे पर गोद भराई के दौरान प्रेगनेंसी ग्लो साफ़ दिखाई दे रहा था। उन्होंने पीले रंग की ड्रेस पहनी हुई थी जिसमें उनका बेबी बंप भी साफ़ दिखाई दे रहा था। उनका चेहरा काफी खूबसूरत लग रहा था। गोद भराई के दौरान गौहर ने अपनी ड्रेस से मैच करता हुआ पीले रंग का ब्रेसलेट पहना हुआ था। उनके सैंडल भी उसी रंग के थे। उन्होंने सोने के गहनों के साथ चेहरे पर हल्का मेकअप किया हुआ था।
इस दौरान उनके पति ज़ैद दरबार भी नज़र आए। ज़ैद ने रंगीन पट्टियों वाली सफ़ेद शर्ट और मैचिंग पैंट पहनी हुई थी। गौहर खान का गोल्डन लुक ज़ैद के लुक से मैच कर रहा था। बेबी शॉवर की सजावट बहुत ही शानदार तरीके से की गई थी। शॉवर केक और फूलों ने इसकी खूबसूरती में चार चाँद लगा दिए। इस दौरान गौहर के गले में फूलों की माला डाली गई और ज़ैद ने भी गौहर के हाथ में गजरे वाले अंदाज़ में फूल बाँधे। दोनों ने केक काटकर मेहमानों के साथ इस मौके का जश्न मनाया।
कैसा है गौहर का परिवार
गौहर और ज़ैद ने 2020 में शादी की थी। ज़ैद संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे हैं। यह जोड़ा 2023 में पहली बार माता-पिता बने। गौहर ने जीहान नाम के एक बेटे को जन्म दिया। वहीं, 2025 में गौहर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट कर दूसरी बार माँ बनने की खबर बताई।








