सोशल संवाद/डेस्क: अगर आप Gmail का इस्तेमाल रोज़ करते हैं, तो यह खबर आपके लिए काम की है। गूगल ने Gmail में Gemini AI के स्मार्ट फीचर्स को अब फ्री यूजर्स के लिए भी खोल दिया है। पहले ये सुविधाएं केवल पेड सब्सक्रिप्शन वालों को मिलती थीं, लेकिन अब बिना पैसे खर्च किए भी इनका फायदा उठाया जा सकेगा। अभी इसकी शुरुआत US English यूजर्स से हुई है और जल्द ही इसे बाकी देशों में भी रोलआउट किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: आने वाले समय में मोबाइल यूजर्स को महंगाई का एक और झटका लग सकता है।
इस अपडेट का सबसे बड़ा फीचर है AI Overviews। इसके जरिए Gmail की सर्च पहले से कहीं ज्यादा समझदार हो गई है। अब आप साधारण भाषा में कुछ भी खोज सकते हैं और बदले में आपको ईमेल, रसीद या अटैचमेंट का छोटा और साफ सार मिल जाएगा, जिससे पुराने मेल ढूंढना बहुत आसान हो जाएगा।
वहीं Help Me Write फीचर ईमेल लिखने का तरीका ही बदल देता है। आप बस एक छोटा सा संकेत दें और यह आपके लिए एक प्रोफेशनल ईमेल तैयार कर देगा। इसके साथ नया Suggested Replies आपकी बातचीत को समझकर उसी अंदाज में जवाब सुझाता है।
इसके अलावा नया AI Inbox टैब जरूरी और बेकार मेल को अलग कर देता है, लंबे थ्रेड का सार दिखाता है और बिल या अपॉइंटमेंट जैसे कामों की खुद-ब-खुद टू-डू लिस्ट भी बना देता है। कुल मिलाकर Gmail अब पहले से ज्यादा स्मार्ट और यूजर फ्रेंडली बनने जा रहा है।










