Advertisement 2

पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन का आम सभा का हुई आयोजित, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी बने नवनिर्वाचित अध्यक्ष

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन का आम सभा का हुई आयोजित
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की साधारण सभा चेंबर भवन, बिस्टुपुर, जमशेदपुर में आयोजित की गई। दीप प्रज्जवलन कर साधारण सभा का उद्घाटन आरंभ हुई। अध्यक्ष संदीप मुरारका द्वारा स्वागत उदबोधन दिया गया। महासचिव अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने उपस्थित सदस्यों के बीच 2 वर्ष में आयोजित हुए कार्यकर्मो को साझा किया।  कोषाध्यक्ष पीयूष गोयल द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-2024 के आय-व्यय का ब्यौरा  प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित किया।

यह भी पढ़े : आजाद मैदान को स्टेडियम में विकसित करने होगा प्रयास: पुरेंद्र

सत्र 2024-26 के लिए जिलाध्यक्ष के निर्वाचन की जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव पदाधिकारी राजीव अग्रवाल ने बताया की  संविधान के अनुसार ही सभी चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न हुई है। उन्होंने कहा की पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष पद की निर्वाचन प्रक्रिया में केवल एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ था, जो जांच के क्रम में वैध पाया गया। तद्‌नुसार निर्वाचन पदाधिकारियों के संयुक्त निर्णय के अनुसार श्री अभिषेक अग्रवाल (गोल्डी) निर्विरोध निर्वाचित हुए। उन्होंने साक्ष्य स्वरूप उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।

नवमनोनित अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने मंटू अग्रवाल को महासचिव एवं अजय भालोटिया को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया।अभिषेक ने कहा की जल्द ही कार्यसमिति का विस्तार कर दिया जाएगा।

मंचस्थ पूर्व अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, निवर्तमान अध्य्क्ष संदीप मुरारका, नवमनोनित अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, निवर्तमान कोषाध्यक्ष पीयूष गोयल, चुनाव पदाधिकारी राजीव अग्रवाल, सहायक चुनाव पदाधिकारी  अंशुल रिंगसिया उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version