सिर्फ पहचान पत्र देकर लें दस किलो वाला सिलेंडर

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
सिर्फ पहचान पत्र देकर लें दस किलो वाला सिलेंडर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : गैस कंपनियों ने दिल्ली में 10 किलोग्राम वाला एफटीएल (फ्री ट्रेड एलपीजी) सिलेंडर लॉन्च कर दिया है। इसे पहचान पत्र देकर खरीदा जा सकता है, पते का प्रमाण देने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है।
गैस एजेंसियों को शुरुआत में कम संख्या में सिलेंडर उपलब्ध कराए गए हैं, जैसे-जैसे मांग बढ़ेगी इनकी संख्या बढ़ा दी जाएंगी।

यह भी पढ़े : सीजीएल परीक्षा : अभय ने खोले कई राज, 20 अभ्यर्थियों से सीआईडी कर रही पूछताछ

इस सिलेंडर पर सरकार की ओर से सब्सिडी नहीं दी जा रही है। इसे वाणिज्यिक सिलेंडर के तौर पर बाजार में उतारा गया है। इस सिलेंडर को किसी भी क्षेत्र की एजेंसी से खरीदा जा सकता है। आवेदक को सिर्फ एक आईडी प्रूफ देना होगा। इसके साथ पहली बार में 4700 रुपये जमा कराने होंगे। इस रकम में 3100 रुपये सिलेंडर की और बाकी एलपीजी की कीमत होगी। आवेदन के बाद तत्काल प्रक्रिया पूरी कर एलपीजी डीलर्स आवेदक को सिलेंडर उपलब्ध करा देगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version