---Advertisement---

Ghatshila By Election 2025: BJP का आरोप– झामुमो कर रहा पुलिस का दुरुपयोग, CM ने की अपील

By Aditi Pandey

Updated On:

Follow
Ghatshila By-Election 2025 BJP alleges JMM

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: झारखंड की Ghatshila विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें नजर आ रही हैं। मतदाता उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव : यूसीएल जादूगोड़ा कॉलोनी में मतदान की रफ्तार धीमी, 80 वर्षीय समीरा खान बनीं मिसाल

इसी बीच राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है। भाजपा ने झामुमो सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि राज्य प्रशासन और पुलिस बल का दुरुपयोग किया जा रहा है ताकि चुनाव को प्रभावित किया जा सके। भाजपा का आरोप है कि कुछ बूथों पर पुलिस की मौजूदगी में बोगस वोटिंग कराई जा रही है।

भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अदित्य साहू ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “चुनाव आयोग तत्काल संज्ञान ले और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करे।” पार्टी ने इस संबंध में आधिकारिक शिकायत भी दर्ज कराई है।

वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मतदान के बीच लोगों से लोकतंत्र के इस पर्व में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लिखा, “घाटशिला उपचुनाव में मतदाता बड़े उत्साह से वोट डाल रहे हैं। मैं सभी से अपील करता हूं कि लोकतंत्र के इस ऐतिहासिक अवसर पर भागीदारी निभाएं।”

एक ओर जहां भाजपा निष्पक्षता की मांग कर रही है, वहीं झामुमो सरकार मतदाताओं को बड़ी संख्या में मतदान के लिए प्रेरित कर रही है। प्रशासन का कहना है कि पूरे क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में संपन्न हो रहा है। Ghatshila By Election के नतीजे प्रदेश की राजनीति के लिए अहम माने जा रहे हैं। मतदाताओं के रुझान पर अब सभी की निगाहें टिकी हैं।

Ghatshila By Election में 34.32 फीसदी लोगों ने की वोटिंग

चुनाव आयोग से मिली ताज़ा जानकारी के अनुसार, सुबह 11 बजे तक 34.32 फीसदी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। खासकर महिलाओं और युवाओं में वोटिंग को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है और शाम 5 बजे तक वोटिंग जारी रहेगी। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी बूथों पर सख्त निगरानी रखी है। मतदाताओं से अपील की गई है कि वे समय रहते मतदान केंद्र पहुंचकर लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी निभाएं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version