---Advertisement---

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025: दूसरे राउंड की मतगणना में झामुमो को बड़ी बढ़त

By Riya Kumari

Published :

Follow
Ghatsila Assembly By-election 2025

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : पूर्वी सिंहभूम जिले के जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी अपडेट के अनुसार, 45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव के राउंड 02 की मतगणना पूरी हो चुकी है। दूसरे राउंड में झामुमो उम्मीदवार ने भारी बढ़त बनाई है, जबकि भाजपा दूसरे स्थान पर है।

यह भी पढे : बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025: कुछ ही घंटों में साफ होगी नई सरकार की तस्वीर

राउंड 2: किसको कितने वोट मिले?

दूसरे राउंड के मतगणना आंकड़े इस प्रकार हैं:

  • सोमेश चंद्र सोरेन (झामुमो) – 10,919 वोट
  • बाबूलाल सोरेन (भाजपा) – 5,465 वोट
  • रामदास मुर्मू (जेएलकेएम) – 4,972 वोट
  • विकास हेम्ब्रम (निर्दलीय) – 177 वोट
  • डॉ. श्रीलाल किस्कू (निर्दलीय) – 239 वोट
  • पंचानन सोरेन (भारत आदिवासी पार्टी – BAP) – 117 वोट
  • मनोज कुमार सिंह (निर्दलीय) – 106 वोट
  • मनसा राम हांसदा (निर्दलीय) – 66 वोट
  • नारायण सिंह (निर्दलीय) – 58 वोट
  • पार्वती हांसदा (पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया–डेमोक्रेटिक) – 51 वोट
  • रामकृष्ण कांति माहली (निर्दलीय) – 49 वोट
  • परमेश्वर टुडू (निर्दलीय) – 36 वोट
  • बसंत कुमार तोपनो (निर्दलीय) – 25 वोट
  • NOTA – 376 वोट

झामुमो ने बनाई मजबूत बढ़त

दूसरे राउंड के बाद झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन लगभग दोगुनी बढ़त के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन दूसरे स्थान पर हैं, जबकि अन्य उम्मीदवार काफी पीछे चल रहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---