---Advertisement---

Ghatsila Assembly By-Election battle: नवंबर के पहले सप्ताह में स्टार प्रचारकों से सजेगा रण

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Ghatsila Assembly by-election battle Star campaigner

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: Ghatsila Assembly By-Election के‎ रण में झामुमो एवं भाजपा के स्टार ‎प्रचारकों से नवंबर के पहले सप्ताह‎ में चुनाव मैदान सजेगा। दो से पांच‎ नवंबर के बीच भाजपा एवं झामुमो‎ के स्टार प्रचारक वहां चुनाव मोड में‎ नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: चंपाई सोरेन बोले, “आदिवासी विरोधी सरकार पूरी ताकत लगा ले, लेकिन नगड़ी आंदोलन की तरह यह आंदोलन भी सफल होकर रहेगा

प्रदेश भाजपा की ओर‎ से राष्ट्रीय नेता एवं गृह मंत्री अमित ‎शाह, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ‎चौहान, जी. कृष्णण रेडी एवं‎ ओडीशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण‎ मांझी के चुनावी कार्यक्रम का प्रस्ताव‎ बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया‎ है।

अप्रुवल मिलते ही ये नेता नवंबर‎ में घाटशिला में चुनाव प्रचार करते ‎नजर आएंगे। इसके अलावा अन्य ‎स्टार प्राचरकों का भी शेड्यूल तय‎ किया जा रहा है। प्रदेश भाजपा से ‎मिली जानकारी के अनुसार, दो से‎ पांच नंवबर तक राष्ट्रीय नेताओं का‎ चुनावी अभियान शुरू हो जाएगा।

दूसरी‎ओर झामुमो के दो प्रमुख स्टार‎ प्रचारक पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह‎ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी‎ पत्नी विधायक कल्पना सोरेन के ‎कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा‎ रहा है। दो नवंबर के बाद ये दोनों भी‎ घाटशिला के रण में नजर आएंगे।‎

मंत्री बिरुआ व स्थानीय विधायक‎ झामुमो का मोर्चा

‎फिलहाल घाटशिला का मोर्चा स्थानीय नेता ‎संभाले हुए हैं। झामुमो की ओर मंत्री दीपक ‎बिरुआ समेत कोल्हान क्षेत्र के स्थानीय‎ विधायक प्रखंड से लेकर बूथ स्तर तक‎ अपने काम में जुटे हैं। हर दिन प्रखंड एवं ‎पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं से रिपोर्टिंग ली‎ जा रही है। झामुमो प्रत्याशी चंद्र सोमेश‎ सोरेन एवं उनका परिवार हर दिन सुबह से ‎लेकर देर शाम तक व्यक्तिगत तौर पर लोगों‎ से मिल रहे हैं। मतदाताओं से रूबरू होकर ‎उनका आशीर्वाद मांग रहे हैं।‎

चुनावी समर में‎ उतरेंगे जेएलकेएम प्रमुख जयराम‎

इधर, 28 हजार कुड़मी वोटरों को‎ अपने-अपने पक्ष में करने के लिए आजसू ‎प्रमुख सुदेश महतो और जेएलकेएम अध्यक्ष ‎जयराम महतो, दोनों एड़ी-चोटी का जोड़‎ लगाए हुए हैं। सुदेश कुड़मी वोटों को एनडीए‎के खाते में करने में लगे हुए हैं। वहीं, जयराम ‎महतो चार नवंबर के बाद चुनावी समर में ‎उतरेंगे। फिलहाल, देवेंद्र नाथ महतो को‎ घाटशिला में प्रचार की कमान सौंपी हुई है, ‎जो कि अपनी टीम के साथ कुड़मी बहुल‎क्षेत्रों में पसीना बहा रहे हैं।‎

भाजपा में चंपाई सोरेन को मिल ‎रहा बाबूलाल मरांडी का साथ‎

भाजपा की ओर से पूर्व सीएम चंपाई सोरेन‎ खुद ही चुनावी अभियान की कमान संभाले‎ हुए हैं। चुनावी रण में भले ही उनके पुत्र ‎बाबूलाल सोरेन मैदान में हैं, मगर यह चुनाव ‎चंपाई के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुका‎है। उनका मुकाबला सीएम हेमंत सोरेन और‎ पूरे झामुमो परिवार से है। चंपाई को नेता ‎प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल‎ मरांडी का पूरा साथ मिल रहा है। आजसू‎ प्रमुख सुदेश महतो भी समय-समय पर ‎घाटशिला में कैंप कर रहे हैं।‎

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---