---Advertisement---

Ghatsila by-election: चौथे राउंड में सोमेश की बढ़त मजबूत, बाबूलाल दूसरे, मुकाबला तेज़

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Ghatsila by-election Somesh leads strongly

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: Ghatsila by-election की मतगणना अब चौथे राउंड तक पहुँच चुकी है और ताज़ा आंकड़ों में मुकाबला और भी स्पष्ट होता दिख रहा है। झामुमो के उम्मीदवार सोमेश सोरेन ने बढ़त को मजबूती से कायम रखा है। उन्हें अब तक 20,026 वोट मिल चुके हैं और वे करीब 7,414 वोटों की बढ़त पर हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन लगातार दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Ghatsila by-election में बढ़त का खेल जारी, सोमेश आगे बाबूलाल दूसरे, मुकाबला रोमांचक

उन्हें अब तक 12,612 वोट मिले हैं और वे अंतर कम करने की कोशिश में हैं। इस बीच JLKM उम्मीदवार रामदास मुर्मू पीछे होते हुए तीसरे स्थान पर पहुँच गए हैं और उन्हें अब तक 14,545 वोट मिले हैं। गौर करने वाली बात यह है कि इस चुनाव में NOTA की हिस्सेदारी भी बढ़ी है और अब तक 599 वोट NOTA के खाते में दर्ज हो चुके हैं। मतगणना जारी है और हर राउंड घाटशिला के राजनीतिक समीकरण में नई तस्वीर जोड़ रहा है। जुड़े रहें हमारे साथ ताज़ा अपडेट के लिए।

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव

मतगणना- राउंड 04

  1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा- 12612
  2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो- 20026
  3. पंचानन सोरेन, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) -179
  4. पार्वती हांसदा, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया(डेमोक्रेटिक) – 75
  5. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम-5481
  6. नारायण सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी-65
  7. परमेश्वर टुडू, निर्दलीय-46
  8. बसंत कुमार तोपनो, निर्दलीय-33
  9. मनसा राम हांसदा, निर्दलीय प्रत्याशी-153
  10. मनोज कुमार सिंह, निर्दलीय- 120
  11. रामकृष्ण कांति माहली, निर्दलीय- 70
  12. विकास हेम्ब्रम, निर्दलीय-225
  13. डॉ. श्रीलाल किस्कू, निर्दलीय- 339
  14. NOTA- 599
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---