---Advertisement---

2025 में इन दिग्गजों ने दुनिया को कहा अलविदा

By Aditi Pandey

Updated On:

Follow
giants said goodbye to the world in 2025

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: साल 2025 दुनिया के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। राजनीति, अध्यात्म, विज्ञान, व्यापार और खेल जगत के लिए बेहद दुखद रहा। इस साल कई बड़े कलाकार, गायक और नेता हमें छोड़कर चले गए। आइए जानते हैं उन दिग्गजों के बारे में जिन्होंने 2025 में हमें हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

यह भी पढ़ें: धुरंधर के सेट पर थप्पड़ विवाद की सच्चाई, सौम्या टंडन ने किया बड़ा खुलासा

सत्यपाल मलिक

सत्यपाल मलिक भारतीय राजनेता थे, उन्होंने बिहार, ओडिशा, जम्मू और कश्मीर, गोवा, और मेघालय सहित कई राज्यों के राज्यपाल (Governor) के रूप में कार्य किया। उनका जन्म 24 जुलाई 1946 हुआ और 05 अगस्त 2025 को निधन हो गया।

अभिनेत्री संध्या शांताराम

अभिनेत्री संध्या शांताराम का जन्म 13 सितंबर 1936 को हुआ और निधन 4 अक्टूबर 2025 को हुआ। उन्हें संध्या के नाम से जाना जाता है।

वी.एस. अच्युतानंदन केरल के पूर्व सीएम

केरल के पूर्व सीएम वी.एस. अच्युतानंदन का जन्म 20 अक्टूहबर 1923 को हुआ और निधन 21 जुलाई 2025 को हुआ। वी.एस. अच्युतानंदन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के संस्थापक सदस्य और दिग्गज नेता थे। जिन्होंने 2006 से 2011 तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।

बिजनेस मैन संजय कपूर

बिजनेस मैन संजय कपूर का जन्म 15 अक्टूबर 1971 को हुआ। वह अभिनेता अनिल कपूर और बोनी कपूर के भाई, और अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति के रूप में भी जाने जाते थे। उनका निधन 12 जून 2025 को हुआ।

सतीश शाह

सतीश शाह प्रसिद्ध हास्त कलाकार थे। उनका जन्म 25 जून 1951 को हुआ और मृत्यु 25 अक्टूबर 2025 को हुई। वह साराभाई वर्सेस साराभाई, मैं हूं ना और हम साथ साथ हैं जैसी फिल्मों से हमेशा याद किए जाएंगे।

गोवर्धन असरानी

गोवर्धन असरानी बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन थे। उनका जन्म 1 जनवरी 1941 को हुआ। गोवर्धन असरानी का निधन 20 अक्टूबर 2025 को 84 साल की उम्र में हुआ। वे अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते थे।

पंकज धीर

अभिनेता पंकज धीर का जन्म 09 नवंबर 1956 को हुआ। उनका निधन 15 अक्टूबर 2025 को हुआ। पंकज धीर महाभारत में कर्ण के किरदार रूप में याद किए जाते हैं।

मुकुल देव

अभिनेता मुकुल देव का जन्म 17 सितंबर 1970 को हुआ। उनका निधन 23 मई 2025 को हुआ। वे सोनिया और अर्जुन और सत्यमेव जयते जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते थे।

शेफाली जरीवाला

टीवी अभिनेत्री शेफाली जरीवाला, जो कांटा लगा गाने से मशहूर हुईं, उनका जन्म 15 दिसंबर 1982 को हुआ और निधन 27 जून 2025 को हुआ।

मनोज कुमार

अभिनेता मनोज कुमार भारत कुमार के नाम से मशहूर रहें। उनका जन्म 24 जुलाई 1937 को हुआ, उनका निधन 4 अप्रैल को हुआ। उनकी फिल्मों क्रांति और रोटी कपड़ा और मकान ने उन्हें खास पहचान दिलाई।

विजय कुमार मलहोत्रा

भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मलहोत्रा का जन्म 29 फरवरी 1940 को हुआ। उन्होंने 30 सितंबर की सुबह 93 वर्ष की उम्र में AIIMS दिल्ली में आखिरी सांस ली।

गोपीचंद हिंदुजा

हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन गोपीचंद हिंदुजा का जन्म 29 फरवरी 1940 हुआ और निधन 04 नवंबर 2025 को हुआ। गोपीचंद परमानंद हिंदुजा एक भारतीय-ब्रिटिश अरबपति व्यवसायी थे, जो भारतीय समूह हिंदुजा समूह का नियंत्रण करते थे।

शिबू सोरेन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का जन्म 11 जनवरी 1944 को हुआ और निधन से 04 अगस्त 2025 को हुआ। उन्हें दिशोम गुरु” के नाम से जाना जाता है। वह झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्यसभा के सदस्य और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता थे।

अभिनेता अच्युत पोद्दार

अभिनेता अच्युत पोद्दार का जन्म 22 अग्सत 1934 को हुआ और निधन 18 अगस्त 2025 को हुआ। उन्हें अच्युत के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने करीब 125 से अधिक बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। फिल्म के अलावा उन्होंने धारावाहिकों और नाटकों में भी काम किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version