Dr Abhishek Child Care

Jharkhand Assembly: स्वतंत्रता दिवस पर विधानसभा परिसर में फहराया गया तिरंगा, शहीदों को किया नमन

By Sanjana Das

Published :

Follow
Jharkhand Assembly: स्वतंत्रता दिवस पर विधानसभा परिसर में फहराया गया तिरंगा, शहीदों को किया नमन
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड विधानसभा परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने सम्मान के साथ तिरंगा फहराया और प्रदेश एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढे : Giridih : बगोदर में युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम


अध्यक्ष ने शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

ध्वजारोहण के बाद विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष और बलिदान को हमेशा याद रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

सुख, शांति और समृद्धि की कामना

अध्यक्ष ने झारखंड और देश में सुख, शांति, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की। उन्होंने सभी नागरिकों से एकजुट होकर देश और राज्य के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की भी याद दिलाता है। देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version