समाचार

गर्लफ्रेंड ने बात नहीं की, उसकी दोस्त को मार डाला:बेंगलुरु के PG में घुसकर चाकू से 20 वार किए, फिर गला रेता; आरोपी भोपाल से गिरफ्तार

सोशल संवाद /डेस्क: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में दिल दहला देने वाले मर्डर का एक वीडियो सामने आया है। बेंगलुरु के कोरमंगला स्थित एक ‘पेइंग गेस्ट’ में दो दिन पहले गला रेतकर जिस लड़की की हत्या की गई थी। उससे जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिला है। इसमें एक युवक लड़की को चाकू से हमला करते हुए देखा जा सकता है। 

बिहार की रहने वाली थी लड़की

पुलिस के मुताबिक लड़की की हत्या 23 जुलाई की रात को की गई थी। हमलावर ने कमरे में घुसकर 24 वर्षीय कृति कुमारी को मार डाला था। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर बी दयानंद ने बताया कि कृति कुमारी बिहार की रहने वाली थी। वह शहर में एक निजी कंपनी में काम करती थी। 

मध्य प्रदेश का रहने वाला है हत्यारा

पुलिस अधिकारी दयानंद ने कहा कि हत्यारे को अभी तक गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्यारे को पकड़ने के लिए तीन विशेष टीमें बनाई गईं थी। पुलिस को इस बात की जानकारी मिली थी कि हत्यारा मध्य प्रदेश का रहने वाला है। इसीलिए उसकी तलाश में पुलिस की टीम मध्य प्रदेश भी भेजी गई थी।

पुलिस को मिला सीसीटीवी फुटेज

पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुजेट सोशल मीडिया पर वायरल है। इसे कोरमंगला घटना का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति पॉलीथीन बैग पकड़े हुए ‘पेइंग गेस्ट’ में घुसता है। वह दरवाजा खटखटाता है। कुछ देर बाद लड़की को घसीटकर बाहर निकालता दिखाई देता है। 

खून से लथपथ लड़की बैठे-बैठे तोड़ देती है दम

इस दौरान पीड़िता हमले का विरोध करती है, लेकिन हत्यारा उसे पकड़कर गला रेत देता है और वहां से भाग जाता है। शोर-शराबा सुनकर बिल्डिंग में मौजूद अन्य लड़कियां मौके पर पहुंचीं लेकिन वे उसे बचा नहीं पाईं। चाकू के कई हमलों के बाद खून से लथपथ कृति कुमारी वहीं पर दम तोड़ देती है।

Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • समाचार

होली से पहले संभल में मस्जिदों को तिरपाल से क्यों ढका जा रहा? अबू आजमी ने ये क्या कह दिया

सोशल संवाद / डेस्क : होली के त्यौहार से पहले संभल की जामा मस्जिद को…

12 hours ago
  • समाचार

झारखंड विकलांग मंच का होली मिलन, फगुआ के गीतों पर झूमें दिव्यांग

सोशल संवाद/ जमशेदपुर : होली के उल्लास और सौहार्द्र को बढ़ावा देते हुए युवा संस्था…

12 hours ago
  • फिल्मी संवाद

एक्ट्रेस रान्या ने यूट्यूब से सीखा सोना छिपाना इंटेलिजेंस को बताया- एयरपोर्ट से बैंडेज-कैंची खरीदी, टॉयलेट में जाकर शरीर पर गोल्ड चिपकाया

सोशल /संवाद डेस्क : कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव ने डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) को…

12 hours ago
  • समाचार

सिपाही बहाली में 10 KM नही,अब सिर्फ 1.6 Km की दौड़, झारखंड के मेडिकल स्टूडेंट्स को भी हेमंत सोरेन की बड़ी सौगात

सोशल संवाद/रांची : झारखंड में सभी तरह की सिपाही बहाली को लेकर हेमंत सोरेन सरकार…

12 hours ago
  • समाचार

झारखंड विकलांग मंच द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

सोशल संवाद/ डेस्क : होली के उल्लास और सौहार्द्र को बढ़ावा देते हुए, युवा संस्था…

12 hours ago
  • राजनीति

झारखंड में खनिज उपकर में बड़ी बढ़ोतरी

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड सरकार ने खनिज उपकर अधिनियम में संशोधन किया है,…

12 hours ago
AddThis Website Tools