Dr Abhishek Child Care

दलमा में बनेगा ग्लास ब्रिज और रोपवे, खर्च होंगे 200 करोड़ रुपए, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया दौरा

By Annu kumari

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेक्स :दलमा में ग्लास ब्रिज और रोपवे बनाने की तैयारी चल रही है जिसके लिए 200 करोड़ रुपए किए जाएंगे, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने रविवार को दौरा किया। राज्य के पर्यटन मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने रविवार को दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी का दौरा किया और 200 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इको सेंसिटिव जोन में पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित की जाएं और क्षेत्र के समग्र कायाकल्प पर ध्यान दिया जाए। दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी जमशेदपुर से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और हर साल यहां करीब 60 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचते हैं।

इस परियोजना के पूर्ण होते ही न केवल पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में पर्यटन को बढ़ावा देने की कोशिश के तहत पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी के साथ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी का दौरा किया। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बताया कि इको सेंसेटिव जोन में पर्यटन सुविधाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है।

दलमा का कायाकल्प किया जायेगा। दलमा में रोपवे 500 स्क्वायर फीट में बनेगा। हाइटेक पार्किंग की व्यवस्था होगी। पर्यटकों को पहाड़ी क्षेत्र में घूमने का आनंद मिलेगा। हिल टॉप और पिंडराबेड़ा क्षेत्र को विकसित किया जा रहा है। इससे पर्यटकों को आकर्षित करने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में एक ग्लास ब्रिज भी बनाया जायेगा। जो लगभग 200 फीट लंबा होगा, जो पर्यटकों को रोमांचक अनुभव प्रदान करेगा। इस अवसर पर जमशेदपुर डीसी, एडीसी, डीएफओ समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version