---Advertisement---

Gold and Silver में एक बार फिर भारी गिरावट, जानिए आज का ताजा रेट

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Gold and silver prices falls sharply

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: Gold की कीमत एक हफ्ते में ₹8,455 रुपए घटकर ₹1,22,419 प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। 17 अक्टूबर को Gold ₹1,29,584 के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा था।

यह भी पढ़ें: दीपावली बाद सोना-चांदी में भारी गिरावट, जानिएआज का ताजा रेट

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज 24 अक्टूबर को सोना ₹935 सस्ता हुआ है। इससे पहले 23 अक्टूबर को इसकी कीमत ₹1,23,354 प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, चांदी में ₹3,700 की गिरावट है। ये ₹1,47,750 प्रति किलोग्राम बिक रही है। कल इसकी कीमत ₹1,51,450 प्रति किलोग्राम थी। अपने ऊपरी स्तर से चांदी ₹30,350 सस्ती हुई है।

IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज, ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता। इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version