सोशल संवाद/डेस्क : सोने-चांदी के दाम आज (22 दिसंबर) लगातार दूसरे दिन ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोना 2,163 रुपए बढ़कर 1,36,133 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले सोमवार को ये 1,33,970 रुपए पर था।

यह भी पढ़े : Income Tax Notice SMS: रिवाइज्ड रिटर्न 31 दिसंबर तक फाइल करें, नहीं तो 25% एक्स्ट्रा टैक्स
वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत 1,523 रुपए बढ़कर 2,09,250 रुपए प्रति किलो के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई हैं। इससे पहले सोमवार इसकी कीमत ₹2,07,727/किलो थी। दस दिन में चांदी 23,762 रुपए महंगी हुई। 10 दिसंबर को इसकी कीमत 1,85,488 रुपए प्रति किलो थी।










