सोशल संवाद / डेस्क : सोने-चांदी के दाम में आज यानी 6 अक्टूबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 920 रुपए गिरकर 1.47 लाख रुपए पर आ गया है। वहीं एक किलो चांदी 3,176 रुपए सस्ती होकर 2.21 लाख रुपए पर पहुंच गई है।
यह भी पढे : दिसंबर 2028 तक एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस होगा टाटानगर स्टेशन
सितंबर में सोना 8 हजार और चांदी 17 हजार सस्ती हुआ
इससे पहले बीते महीने यानी सितंबर में सोना 8 हजार और चांदी 15 हजार सस्ती रुपए हुई। 31 अगस्त को सोना 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो 30 सितंबर को 1.48 लाख रुपए पर आ गया। इसी तरह 1 किलो चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपए से गिरकर 2.20 लाख रुपए पर आ गई।











