Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

सोना ₹568 गिरकर ₹93,776 पर आया:चांदी की कीमत भी ₹871 घटी

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
सोना ₹568 गिरकर ₹93,776 पर आय
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 14 मई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹568 गिरकर ₹93,776 पर आ गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹94,344 थी।

यह भी पढ़े : बंगाल की खाड़ी पहुंचा मानसून, 27 मई को केरल पहुंचेगा:बिहार-छत्तीसगढ़ समेत 14 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

वहीं, एक किलो चांदी की कीमत ₹871 कम होकर ₹95,949 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹96,820 प्रति किलो था। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

इस साल अब तक 17,614 रुपए महंगा हो चुका है सोना

 इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 17,614 रुपए बढ़कर 93,776 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 9,932 रुपए बढ़कर 95,949 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator