---Advertisement---

सोना ₹1,00,502 प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई पर:इस साल अब तक ₹24,340 महंगा हुआ

By Riya Kumari

Published :

Follow
Gold reaches all-time high of ₹1,00,502 per 10 gram Gold has become costlier by ₹24,340 so far this year

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : सोने-चांदी के दाम आज यानी 23 जुलाई को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम ₹994 बढ़कर ₹1,00,502 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले ये ₹99,508 पर था। वहीं चांदी की कीमत ₹1,007 बढ़कर ₹1,15,500 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी ₹1,14,493 पर थी।

यह भी पढ़े : सोना ₹548 बढ़कर ₹98,791 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा:चांदी ₹1.13 लाख किलो बिक रही, इस साल सोना अब तक ₹22,629 महंगा हुआ

 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,480 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹93,950
  • मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,330 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹93,800
  • कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,330 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹93,800
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,330 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹93,800

इस साल ₹1 लाख 4 हजार तक जा सकता है सोना 

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 4 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।

इस साल अब तक ₹24,340 महंगा हुआ सोना 

इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 24,340 रुपए बढ़कर 1,00,502 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 19,483 रुपए बढ़कर 1,05,500 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---