सोशल संवाद/डेस्क : सोने–चांदी के दाम में आज यानी 21 जुलाई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम ₹548 बढ़कर ₹98,791 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले इसका दाम ₹98,243 पर था।
यह भी पढ़े : आज सोना सस्ता हुआ या महंगा, जानें 21 जुलाई 2025 का ताजा गोल्ड प्राइस
चांदी की कीमत ₹60 बढ़कर ₹1,12,760 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले चांदी ₹1,12,700 पर थी। वहीं 14 जुलाई को चांदी ने ₹1,13,867 का ऑल टाइम हाई बनाया था। इसके पहले सोने ने 8 जून को ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत
- दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,300 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,950
- मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,150 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,800
- कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,150 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,800
- चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,150 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,800