पश्चिम सिंहभूम में नए वोटरों के लिए सुनहरा मौका, 5 अगस्त से शुरू होगा नाम जोड़ने का अभियान

By Sanjana Das

Published :

Follow
पश्चिम सिंहभूम में नए वोटरों के लिए सुनहरा मौका, 5 अगस्त से शुरू होगा नाम जोड़ने का अभियान

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /चाईबासा : अगर आपकी उम्र 1 अक्टूबर 2026 तक 18 साल पूरी हो रही है और अभी तक आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं जुड़ा है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। पश्चिम सिंहभूम जिला प्रशासन 5 अगस्त से विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR 2026) अभियान शुरू करने जा रहा है। इसके तहत पात्र नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे।

यह भी पढे : अंजुमन इस्लामिया चाईबासा के ‘हौसलाअफ़ज़ाई’ समारोह में मानवाधिकार कार्यकर्ता बैरम खान सम्मानित

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले के युवाओं और सभी पात्र नागरिकों से इस अभियान का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार तभी मिल सकता है, जब आपका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो। इसलिए समय रहते पंजीकरण कराना जरूरी है।

5 अगस्त से 4 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

प्रशासन के मुताबिक, 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक नए मतदाता प्रपत्र-6 (Form-6) भरकर आवेदन कर सकेंगे। जिन लोगों का नाम किसी वजह से वोटर लिस्ट में नहीं है, वे भी इस दौरान आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन अपने क्षेत्र के बीएलओ (Booth Level Officer) के माध्यम से या निर्वाचन आयोग के ऑनलाइन पोर्टल पर किया जा सकता है। आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज और घोषणा-पत्र जमा करना होगा।

युवाओं से आगे आने की अपील

मनीष कुमार ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती हर नागरिक की भागीदारी पर निर्भर करती है। इसलिए सभी युवा समय पर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं और आने वाले चुनावों में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए तैयार रहें।

उन्होंने स्कूलों, कॉलेजों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करें।

अपने साथ दूसरों का भी नाम जांचें

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सिर्फ अपना ही नहीं, बल्कि अपने परिवार, रिश्तेदारों और आसपास के पात्र लोगों का नाम भी मतदाता सूची में जरूर जांचें। यदि किसी का नाम नहीं है, तो निर्धारित समय के भीतर आवेदन कर उसे जुड़वाएं।

प्रशासन का कहना है कि हर पात्र नागरिक का वोटर लिस्ट में शामिल होना मजबूत लोकतंत्र की दिशा में एक अहम कदम है। इसलिए कोई भी योग्य नागरिक इस अवसर को हाथ से न जाने दे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version