खुशखबरी ; FREE में देख पाएंगे एशिया कप और ICC वर्ल्ड कप के सारे मैच

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म Disney+ Hotstar ने घोषणा की है कि इस साल एशिया कप और ICC मेन्स वर्ल्ड कप जैसे क्रिकेट टूर्नामेंट्स यूजर्स को फ्री में देखने का मौका मिलेगा। कंपनी ने X (पहले ट्विटर) पर शेयर किए गए पोस्ट में इस बात की जानकारी दी कि क्रिकेट लवर्स एंड्रॉयड और iOS मोबाइल ऐप्स पर फ्री में इन टूर्नामेंट्स का लुत्फ उठा पाएंगे। यानी कि ये टूर्नामेंट्स देखने के लिए कोई सब्सक्रिप्शन प्लान लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

एशिया कप 2023 की शुरुआत 30 अगस्त से होने जा रही है और यह 17 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया की धाकड़ टीमें एकदूसरे से भिड़ेंगी। वहीं, ICC मेन्स वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच होना तय हुआ है। इन दोनों ही टूर्नामेंट्स के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है और क्रिकेट-प्रेमी इन्हें लेकर बेहद उत्साहित हैं। हालांकि, फ्री में मैच देखने का विकल्प केवल मोबाइल स्क्रीन्स पर मिलेगा।

Sunrise Enclave

अगर आप मोबाइल ऐप्स में एशिया कप और ICC मेन्स वर्ल्ड कप 2023 के मैच देखकर खुश हैं तो आपको Disney+ Hotstar के किसी पेड टियर या प्लान का सब्सक्रिप्शन नहीं लेना पड़ेगा। वहीं, अगर आपको बड़ी स्क्रीन (टीवी या कंप्यूटर) पर लाइव मैच देखने हैं तो Disney+ Hotstar के पेड टियर वाले प्लान्स में से अपने लिए बेस्ट का चुनाव करना होगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट