---Advertisement---

Google Chrome Zero-Day Alert: 3.5 अरब यूजर्स पर खतरा, तुरंत अपडेट नहीं किया तो डेटा हो सकता है चोरी

By Riya Kumari

Published :

Follow
Google Chrome Zero-Day Alert 3.5 अरब यूजर्स पर खतरा, तुरंत अपडेट नहीं किया तो डेटा हो सकता है चोरी (1)

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : इंटरनेट यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी सामने आई है। Google ने अपने Chrome ब्राउज़र को लेकर गंभीर Zero-Day Vulnerability अलर्ट जारी किया है, जिससे दुनियाभर के करीब 3.5 अरब यूजर्स प्रभावित हो सकते हैं।

यह भी पढे : SIM Card के कोने में कट क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का असली कारण

क्या है Zero-Day खतरा?

Zero-Day Vulnerability वह खामी होती है, जिसके बारे में कंपनी को पहले से जानकारी नहीं होती और हैकर्स इसका फायदा उठाकर हमला कर देते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, Chrome में दो खतरनाक खामियां पाई गई हैं

  • CVE-2026-3909
  • CVE-2026-3910

इनके जरिए हैकर्स यूजर्स के डिवाइस में मैलिशियस कोड रन कर सकते हैं और निजी डेटा तक पहुंच बना सकते हैं।

क्यों बड़ा है यह खतरा?

Google Chrome दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ब्राउज़र है। ऐसे में यह खतरा बेहद बड़ा माना जा रहा है।

  • बैंक डिटेल्स, पासवर्ड और निजी डेटा चोरी हो सकता है
  • हैकर्स डिवाइस को रिमोटली कंट्रोल कर सकते हैं
  • बड़े स्तर पर साइबर अटैक की आशंका

Google ने क्या कहा?

Google ने पुष्टि की है कि इन खामियों का रियल टाइम में इस्तेमाल (actively exploited) किया जा रहा है। इसलिए कंपनी ने तुरंत इमरजेंसी अपडेट जारी किया है।

यूजर्स को क्या करना चाहिए?

अगर आप Chrome इस्तेमाल करते हैं तो तुरंत ये कदम उठाएं:

  • Chrome को तुरंत लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें
  • ऑटो अपडेट ऑन रखें
  • संदिग्ध लिंक और वेबसाइट से बचें
  • सिस्टम और एंटीवायरस अपडेट रखें

विशेषज्ञों का कहना है कि अपडेट नहीं करने पर डेटा चोरी, अकाउंट हैकिंग और साइबर फ्रॉड का खतरा बढ़ सकता है।

क्यों ब्राउज़र बनते हैं आसान निशाना?

वेब ब्राउज़र इंटरनेट का मुख्य गेटवे होते हैं। इसलिए:

  • यहां से सभी ऑनलाइन एक्टिविटी एक्सेस होती है
  • हैकर्स के लिए डेटा तक पहुंच आसान हो जाती है

Google का यह Zero-Day अलर्ट साइबर सुरक्षा के लिहाज से बेहद गंभीर है। अगर समय रहते सावधानी नहीं बरती गई, तो करोड़ों यूजर्स का डेटा खतरे में पड़ सकता है।

इसलिए सबसे जरूरी बात: तुरंत Chrome अपडेट करें और सतर्क रहें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---