---Advertisement---

Google Pixel 10a vs Pixel 9a: फीचर्स, कीमत और कौन सा बेहतर

By Riya Kumari

Published :

Follow
Google Pixel 10a vs Pixel 9a

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : Google ने अपने नए Pixel 10a स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है, जिसे Pixel 9a का अपग्रेड माना जा रहा है। दोनों फोन के बीच कुछ प्रमुख अंतर हैं, जिनसे आपको खरीदने से पहले सही निर्णय लेने में मदद मिलेगी।

यह भी पढे : Google Maps टिप्स: समय बचाएँ और मंज़िल पर जल्दी पहुँचें

Google Pixel 10a vs Pixel 9a में डिज़ाइन और डिस्प्ले

Pixel 10a और Pixel 9a दोनों में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले है, लेकिन Pixel 10a में 11 % ज़्यादा पीक ब्राइटनेस मिला है, जिससे धूप में दृश्यता बेहतर होती है। साथ ही Pixel 10a में Corning Gorilla Glass 7i है, जो सुरक्षा को बढ़ाता है।

Google Pixel 10a vs Pixel 9a में प्रदर्शन और बैटरी

दोनों फोन में Google Tensor G4 प्रोसेसर और 5,100 mAh बैटरी है। हालांकि Pixel 10a में तेज़ चार्जिंग सपोर्ट है और वायरलेस चार्जिंग स्पीड भी बढ़ी है, लेकिन बैटरी क्षमता मुख्यतः समान है।

Google Pixel 10a vs Pixel 9a में कैमरा और सॉफ़्टवेयर

कैमरा सेटअप लगभग समान है  48MP + 13MP के मुख्य कैमरा के साथ 13MP का सेल्फी कैमरा। Pixel 10a में अतिरिक्त AI फीचर्स और Android 16 जैसे अपडेट मिलते हैं, जो अनुभव को और बेहतर बनाते हैं। कीमत और ऑफ़र

Pixel 10a की कीमत लगभग ₹49,999 है, जबकि Pixel 9a की कीमत अब कम कर दी गई है और यह लगभग ₹39,999 में उपलब्ध है। इससे Pixel 9a बजट-केंद्रित यूज़र्स के लिए एक अच्छा विकल्प बन जाता है। कुछ डील्स में कैशबैक और एक्सचेंज ऑफ़र भी मिल रहे हैं।

Google Pixel 10a vs Pixel 9a में कौन सा फोन चुनें?

अगर आप बेहतर ब्राइटनेस, तेज़ चार्जिंग और अपडेटेड डिजाइन चाहते हैं, तो Pixel 10a एक अच्छा विकल्प है।

वहीं अगर आप बहद वैल्यू-फॉर-मनी डील चाहते हैं और थोड़ा कम खर्च करना चाहते हैं, तो Pixel 9a भी काफी संतोषजनक रहेगा। Google Pixel 10a और Pixel 9a दोनों ही शानदार मिड-रेंज स्मार्टफोन हैं, लेकिन 10a में कुछ महत्वपूरक अपग्रेड्स हैं जो इसे थोड़ा ज्यादा आधुनिक बनाते हैं। वहीं Pixel 9a की कीमत कम होने के कारण यह अभी भी एक बेस्ट-टेक वैल्यू फोन की श्रेणी में आता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---