Google ने Spirit Airlines का डेटा $10 मिलियन में खरीदा, AI को और ताकत देने की तैयारी; कंपनी ने दी सफाई

By Riya Kumari

Published :

Follow
Google ने Spirit Airlines का डेटा $10 मिलियन में खरीदा, AI को और ताकत देने की तैयारी; कंपनी ने दी सफाई

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : टेक्नोलॉजी की दुनिया में Google ने एक ऐसा सौदा किया है, जिसने AI और डेटा को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। Google ने दिवालिया हो चुकी Spirit Airlines का आंतरिक बिजनेस डेटा करीब 10 मिलियन डॉलर में खरीदा है। यह सौदा बैंकruptcy ऑक्शन के जरिए हुआ है और इसका इस्तेमाल Google अपने प्रोडक्ट्स और AI मॉडल्स को बेहतर बनाने के लिए कर सकता है।

यह भी पढे : नया सिम जारी होने से पहले होगा रियल टाइम सत्यापन

Google ने क्या खरीदा?

रिपोर्ट के मुताबिक, डील में Spirit Airlines के पुराने ईमेल, Microsoft Teams चैट, दस्तावेज, कैलेंडर, स्प्रेडशीट और अन्य बिजनेस रिकॉर्ड शामिल हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार पैकेज में करीब 10 करोड़ ईमेल और 50 करोड़ Teams मैसेज भी शामिल हैं।

इसके अलावा कंपनी के आंतरिक सॉफ्टवेयर और ऑपरेशनल रिकॉर्ड से जुड़ा डेटा भी सौदे का हिस्सा है। Google का लक्ष्य इस डेटा का इस्तेमाल अपने AI मॉडल और दूसरे प्रोडक्ट्स के विकास में करना है।

Google ने दी बड़ी सफाई

इस डील को लेकर सबसे बड़ा सवाल लोगों की प्राइवेसी को लेकर उठ रहा है। Google ने स्पष्ट किया है कि उसे व्यक्तिगत पहचान से जुड़ी जानकारी (PII) नहीं दी जाएगी। कंपनी के मुताबिक, डेटा को थर्ड पार्टी द्वारा अच्छी तरह से स्क्रब और डी-आइडेंटिफाई किया जाएगा, जिसके बाद ही Google को उपलब्ध कराया जाएगा।

यानी Google का कहना है कि वह यात्रियों की निजी जानकारी खरीद नहीं रहा है। Passenger profiles और frequent-flyer information भी इस डील में शामिल नहीं हैं।

AI के लिए क्यों खास है यह डेटा?

AI कंपनियों के बीच अब सिर्फ इंटरनेट पर मौजूद जानकारी हासिल करने की होड़ नहीं है, बल्कि वास्तविक कंपनियों के ऑपरेशनल डेटा की मांग भी बढ़ रही है। ऐसे डेटा में यह जानकारी होती है कि किसी कंपनी में वास्तविक परिस्थितियों में काम कैसे होता है, फैसले कैसे लिए जाते हैं और अलग-अलग प्रक्रियाएं कैसे संचालित होती हैं।

Google के लिए Spirit Airlines का डेटा इसी वजह से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह एयरलाइन के लंबे समय के कामकाज से जुड़े वास्तविक रिकॉर्ड उपलब्ध कराता है, जिससे AI मॉडल्स को विशेष क्षेत्रों में बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।

डील को अभी कोर्ट की मंजूरी जरूरी

हालांकि Google ने ऑक्शन जीत लिया है, लेकिन सौदा पूरी तरह अंतिम नहीं हुआ है। इसे अमेरिकी बैंकरप्सी कोर्ट की मंजूरी मिलना जरूरी है। रिपोर्टों के अनुसार, पूर्व Spirit कर्मचारियों के डेटा की प्राइवेसी को लेकर आपत्तियां भी सामने आई हैं और इस कारण कोर्ट की प्रक्रिया आगे बढ़ी है।

यानी Google का Spirit Airlines डेटा डील AI की दुनिया में एक बड़ा कदम है, लेकिन इसके साथ डेटा प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version