सोशल संवाद / डेस्क : Google का सबसे बड़ा सालाना हार्डवेयर इवेंट Made By Google बस आने ही वाला है। इस बार कंपनी न सिर्फ़ Google Pixel 10 सीरीज़ पेश करेगी, बल्कि Pixel Buds 2a और Pixel Watch 4 जैसे नए गैजेट्स भी लॉन्च किए जाएँगे। माना जा रहा है कि यह इवेंट इसलिए भी ख़ास होगा क्योंकि Google पहली बार चार्जिंग तकनीक में बड़ा बदलाव करने जा रहा है।
यह भी पढ़े : भारत में आईफोन 17 का प्रोडक्शन शुरू:बेंगलुरु के नए प्लांट में बना रही फॉक्सकॉन
Google Pixel 10 सीरीज़
Google के नए Pixel 10 लाइनअप में Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold शामिल होंगे। फ़ोन में कंपनी का नया Google Tensor G5 प्रोसेसर (3nm प्रोसेस बेस्ड) दिया जा सकता है। लॉन्च के वक़्त ये डिवाइस Android 16 OS पर चलेंगे। कैमरा सेटअप में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिलेगा। Pixel 10 Pro और Pro XL: 50MP प्राइमरी, 48MP अल्ट्रा-वाइड और 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस। Pixel 10 Pro Fold: 48MP मुख्य लेंस, 10.8MP टेलीफोटो और 10.5MP अल्ट्रा-वाइड। सभी मॉडल में FHD+ डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट होने की संभावना है।
Pixelsnap: Google की नई चार्जिंग तकनीक
सबसे बड़ा सरप्राइज Pixelsnap चार्जिंग तकनीक होगी। यह फीचर Apple के MagSafe जैसा होगा जिसमें चार्जर चुंबकीय रूप से फ़ोन से कनेक्ट होगा। यह अपग्रेड Pixel सीरीज़ के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
Pixel 4
नई Pixel Watch 4 में इस बार कुछ अहम बदलाव हो सकते हैं। वॉच का चार्जिंग पॉइंट पीछे की बजाय साइड में शिफ्ट किया जा सकता है। चार्जिंग स्पीड में 25% तक की बढ़ोतरी होगी। डिस्प्ले में 3000 निट्स ब्राइटनेस और 3D कर्व्ड डिज़ाइन होने की उम्मीद है। एक नया कलर ऑप्शन Moonstone भी शामिल किया जा सकता है।
पिक्सेल बड्स 2a
पिक्सल बड्स 2a कंपनी का पहला A-सीरीज़ TWS होगा जिसमें एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) होगा। ANC चालू होने पर ये ईयरबड्स 20 घंटे तक का बैकअप देंगे। ये चार रंगों – फ़ॉग लाइट, हेज़ल, स्ट्रॉबेरी और आइरिस में उपलब्ध होने की संभावना है।
मेड बाय गूगल इवेंट को भारत में लाइव कैसे देखें?
यह इवेंट 20 अगस्त को दोपहर 1:00 बजे ET न्यूयॉर्क में शुरू होगा। भारत में, इसे रात 10:30 बजे देखा जा सकेगा। लाइवस्ट्रीम गूगल की आधिकारिक वेबसाइट और YouTube चैनल पर उपलब्ध होगा।










