---Advertisement---

शाह बोले-लालू ने केवल अपने परिवार को सेट किया:गोपालगंज में कहा- सरकार बनी तो बिहार को बाढ़ मुक्त बनाएंगे; बंद चीनी मिलों को शुरू करेंगे

By Riya Kumari

Published :

Follow
government is formed then we will make Bihar flood free
---Advertisement---

सोशल संवाद/डेस्क : गोपालगंज में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा हो रही है। सबसे पहले अमित शाह ने हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दी। जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की भूमि, चाहे देश की स्वतंत्रता का आंदोलन हो या जयप्रकाश नारायण का आंदोलन हो। हमेशा इस भूमि ने देश को रास्ता दिखाने का काम किया है। ‘बिहार को तय करना है कि लालू-राबड़ी के जंगलराज की ओर जाना है या मोदी-नीतीश के विकास की राह पर जाना है। बिहार की जनता ने मोदी जी की झोली को कमल के फूल से भरने का काम किया है।’

यह भी पढ़े : बिजली बिलों में वृद्धि करने के लिए कंसल्टेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू- देवेंद्र यादव

‘जो काम कांग्रेस पार्टी 65 साल में नहीं कर पाई, वो मोदी सरकार ने 10 साल में किया है। NDA की पांच साल और सरकार बनाइए। शाह ने कहा कि अगर हमारी फिर से सरकार बनती है तो हम बिहार को बाढ़ से मुक्त करा देंगे।’

केंद्र में मंत्री रहते लालू यादव ने बिहार के लिए क्या किया

लालू एंड कंपनी ने बहुत अड़ेंगे लगाए, लेकिन मोदी ने 500 साल बाद राम मंदिर बनवाया। अब बिहार में माता सीता का भव्य मंदिर बनेगा। शाह ने छठ पूजा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जिस राज्य में हमारी सरकार है। वहां छठ पूजा धूम-धाम से मनाई गई। मोदी सरकार ने शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण से नवाजा।

‘वैशाली महोत्सव की शुरुआत हमने की। मोदी जी ने मधुबनी पेंटिंग को जीआई टैग दिलवाया। हमने मखाना बोर्ड बनाकर किसानों की मदद की।’

लालू जी ने एक ही काम किया, अपने परिवार को सेट

हमने 1 करोड़ 60 लाख घरों में जल पहुंचाया। डेढ़ करोड़ टॉयलेट बनाए। 9 करोड़ लोगों को हर महीने 5 किलो राशन दिया। 40 लाख घर बनाएं। लालू राज ने क्या दिया- अपहरण, फिरौती, हत्या। इतने घोटाले किए, इन्हें शर्म नहीं आती। अलकतरा घोटाला, मिट्टी घोटाला। गो माता का चारा भी लालू जी ने खाया।

‘लालू जी ने बस एक ही काम किया, अपने परिवार को सेट करने का। उनके दोनों बेटे सीएम बनना चाहते हैं। बेटी को सांसद बनाया। पत्नी पूर्व सीएम हैं। दोनों साले भी मंत्री रहे, लेकिन उन्होंने युवाओं को सेट करने का काम नहीं किया। ये काम मोदी सरकार ने किया।’

চাকরির খবরের Join Now
সরকারি যোজনা Join Now
সরকারি খবর Join Now

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment