समाचार

राज्यपाल की नीयत ठीक नहीं उन्हें पद से हटाया जाए : सुधीर कुमार पप्पू

सोशल संवाद/जमशेदपुर : महागठबंधन की तरफ से चंपई सोरेन को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया है बावजूद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं कर रहे हैं। उनकी नीयत ठीक नहीं है मोदी सरकार झारखंड में राष्ट्रपति शासन लागू करने की साजिश कर रही है यह संवैधानिक मर्यादा का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन होगा। जाने माने अधिवक्ता एवं सामाजिक न्याय के चिंतक सुधीर कुमार पप्पू ने राज्यपाल की भूमिका पर उक्त बातें कही है।

उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार दोपहर को इस्तीफा दिया और शाम को शपथ ग्रहण हो गया परंतु झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार ने एनडीए में शामिल होने से इनकार कर दिया इसी कारण से मोदी सरकार और भाजपा हेमंत सोरेन को सबक सिखाने की साजिश कर रही है।

झारखंड के मामले में राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू और उच्चतम न्यायालय को स्वतः संज्ञान लेना चाहिए। मोदी सरकार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है और संघीय  ढांचा का मजाक उड़ा रही है। राष्ट्रपति और उच्चतम न्यायालय को चाहिए कि केंद्र सरकार को गैर कानूनी काम करने से रोके। अगर झारखंड में राष्ट्रपति शासन लागू होता है तो इसका परिणाम गलत होगा। इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं को चाहिए कि झारखंड आकर आंदोलन की शुरुआत करें।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • राजनीति

कार्यकाल के अंतिम चरण में “शिक्षा पर बात” संवाद का आरम्भ दिखाता है कि यह सिर्फ एक दिखावा है – वीरेंद्र सचदेवा

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट - सिद्धार्थ प्रकाश ) : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष…

25 mins ago
  • समाचार

टाटा स्टील नोआमुंडी के तत्वावधान में रन-ए-थॉन 17 नवंबर को आयोजित होगा; तीन श्रेणियों में होगी दौड़

सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट -संजय सिन्हा) : वर्तमान वर्ष 2024 मे , टाटा स्टील नोवामुंडी द्वारा…

32 mins ago
  • समाचार

सरकार के ऐतिहासिक निर्णय से जनता को होगा लाभ – डा. अजय

सोशल संवाद / जमशेदपुर : पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा.अजय कुमार ने…

21 hours ago
  • समाचार

अब अंधा नहीं रहा कानून! न्याय की देवी की आंखों से हट गई है पट्टी; बदल गई है न्याय की देवी की प्रतिमा

सोशल संवाद / डेस्क : भारतीय संविधान लागू होने के 75वें वर्षों के बाद न्याय…

23 hours ago