Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

Govinda-Sunita Ahuja: तलाक की खबरों के बीच बड़ा अपडेट, सुनीता आहुजा ने वापस लिया Divorce Case

By Riya Kumari

Published :

Follow
Govinda-Sunita Ahuja: तलाक की खबरों के बीच बड़ा अपडेट, सुनीता आहुजा ने वापस लिया Divorce Case
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : Govinda और Sunita Ahuja की शादीशुदा जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सुनीता आहुजा ने गोविंदा के खिलाफ दायर तलाक की याचिका वापस ले ली है। गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने भी इस बात की पुष्टि की है।

यह भी पढे ; Kiara Advani-Saif Ali Khan: पहली बार साथ आएगी जोड़ी, सुपरनैचुरल थ्रिलर में मचाएगी रोमांच

फैमिली कोर्ट के बाहर नजर आईं सुनीता

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

19 अगस्त को सुनीता आहुजा मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट के बाहर अपने बेटे यशवर्धन आहुजा के साथ नजर आईं। उनकी कोर्ट विजिट के बाद एक बार फिर Govinda और Sunita के रिश्ते को लेकर चर्चा तेज हो गई।

लंबे समय से चल रही थी रिश्ते में खटास की चर्चा

Govinda और Sunita Ahuja के रिश्ते को लेकर पिछले काफी समय से खबरें सामने आती रही हैं। पिछले साल तलाक की याचिका से जुड़ी रिपोर्टों ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। बाद में दोनों के बीच रिश्ते सुधारने की कोशिश और काउंसलिंग की खबरें सामने आई थीं।

हाल के दिनों में सुनीता के कुछ बयानों और गोविंदा की प्रतिक्रियाओं के बाद यह विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया था। गोविंदा ने सार्वजनिक रूप से अपनी पत्नी के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए परिवार से जुड़े मामलों को लेकर सावधानी बरतने की अपील भी की थी।

क्या फिर साथ आएंगे Govinda और Sunita Ahuja?

तलाक केस वापस लिए जाने की खबर के बाद फैंस के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या दोनों के रिश्ते में अब सुधार हो गया है। हालांकि, फिलहाल गोविंदा या सुनीता की ओर से अपने रिश्ते की स्थिति को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

करीब चार दशक से साथ रहे इस कपल की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है और अब तलाक की याचिका वापस लिए जाने के बाद आगे की तस्वीर पर सभी की नजरें टिकी हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator