Dr Abhishek Child Care

टाटा स्टील  माइनिंग लिमिटेड द्वारा वन भूमि  को गैर वन भूमि मे बदलने के लिए आयोजित ग्राम सभा संपन्न हुआ

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट -संजय सिन्हा) : जोड़ा प्रखंड के गुवाली ग्राम पंचायत क्षेत्र मे बीते शुक्रवार को टाटा स्टील  कंपनी द्वारा एक ग्राम सभा आयोजित की गई थी। ग्राम सभा गुवाली पंचायत के बरपदा ,गंदलपदा ग्रामीण क्षेत्र एवं गुवाली पंचायत कार्यालय मे आयोजित हुई जिसमे क्षेत्र के सैकड़ो महिलाऐ,पुरूषो ने अपना मत  टाटा स्टील कंपनी के पक्ष मे दिया। आपको बता दे कि खनन करने के लिए बरपदा मौजा के 14.331 हेक्टेयर,गुवाली मौजा के 31.063,हेक्टेयर,एवं गदलपदा मौजा के 171.481हेक्टेयर वनभूमि को अधिग्रहन कर गैर वन भूमि बनानै के लिए ग्राम सभा आयोजन कर स्थानीय लोगों का सर्मथन लिया गया।

क्षेत्रवासियों ने शिक्षा,चिकित्सा, सड़के,पेय जल,रोजगार,आदि बुनियादी सुविधाओं को मुहैया कराने कै आधार पर अपना सहमति टाटा स्टील कंपनी को दिया। ग्रामसभा मे  वन अधिकारी -अक्षय माहंतो,जोड़ा जी पी ओ -कानू माँझी, बड़बिल तहसील के अमीन -कलाकार माहंतो,उपस्थित मे संपन्न हुई।इस ग्राम सभा मे जोड़ा ब्लाँक चेयरमैन कवि नायक,गुवाली सरपंच -विद्या नायक,समाजसैवी कुशो आपट उपस्थित रहै। केंदूझर से संजय सिन्हा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---