---Advertisement---

23 जून को ‘अर्पण’ का महा रक्तदान शिविर

By Nidhi Ambade

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : रक्तदान करवाने एवं रक्त मुहैया करवाने में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था ‘अर्पण’ द्वारा प्रत्येक वर्षों की भांति आगामी 23 जून को आयोजित 9वें महा रक्तदान शिविर को सफल बनाने हेतु साकची स्थित कार्यालय में अर्पण परिवार के प्रमुख टीम लीडरों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाकर सभी सदस्यों ने इस महायज्ञ को सफल बनाने का संकल्प लिया।

संस्था का निर्माण गर्मियों में रक्तदान शिविरों की संख्या में काफी कम होने के कारण जमशेदपुर के ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से 9 वर्ष पूर्व रक्तदान शिविर के आयोजन हेतु तकरीबन 20 युवा टीम लिडरों द्वारा समूह का निर्माण किया गया इस समूह के पास नाम नहीं होने के कारण भोले बाबा के नाम पर प्रथम शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन सफल होने के बाद ‘अर्पण उद्देश्य सेवा भाव’ के नाम से समूह का गठन किया गया इस संस्था द्वारा पिछले 9 वर्षों में रिकॉर्ड स्तर पर रक्तदान करवाकर हजारों मरीजों की जान बचाई है।

इस संस्था के निर्माण से ही अमरप्रीत सिंह काले,जुगन पांडे,पप्पू राव, महेश मिश्रा, ,राकेश मंडल,अंकेश भुइयां,लख्खीकांतो घोष,स्वदेश कर सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---