---Advertisement---

इमेजिंग एक्सपो 2026 का भव्य समापन, सम्मान और प्रतियोगिता विजेताओं का शानदार उत्सव

April 13, 2026 12:45 PM
---Advertisement---

सोशल संवाद/डेस्क : सातवें इमेजिंग एक्सपो की उद्घोषणा के साथ आज 12 अप्रैल 2026 को तीन दिवसीय छठे इमेजिंग एक्सपो का भव्य समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। पूरे दिन एक्सपो परिसर में भारी भीड़-भाड़ का माहौल रहा।

ये भी पढे : पवन कल्याण की पार्टी का झारखंड में आगाज़, जमशेदपुर में 14 अप्रैल को सदस्यता अभियान

मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद महुआ मांझी का आगमन हुआ। उन्हें JPSC एक्सपो कमेटी के अध्यक्ष बिरजू कुमार और JPAC के अध्यक्ष बापी घोषाल ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय छायाकार नरेश अग्रवाल (जमशेदपुर) सहित स्थानीय पत्रकार सईद रमीज़ (झारखंड मंत्र), संदीप नाग (दैनिक भास्कर), हेमन्त कुमार (दैनिक भास्कर), संजय सुमन, मनोरंजन (दैनिक जागरण) और उदय सिंह को भी अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

रामगढ़ के वरिष्ठ छायाकार बादल श्रीवास्तव, हजारीबाग के वरिष्ठ छायाकार कृष्ण गुप्ता, चांडिल के वरिष्ठ फोटोग्राफर सुमंगल कुंडू तथा रांची एक्सप्रेस के वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण गुप्ता को भी सम्मानित किया गया।

साथ ही JPAC की जिला इकाई के सभी 17 जिला एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ सदस्यों को मंच पर सम्मानित किया गया।

समापन समारोह में फैशन शो का आकर्षक आयोजन हुआ, जिसमें फैशन डिजाइनर आस्था किरण, वसीम और बसंत दास के मॉडल्स ने शानदार प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस फैशन शो का समन्वयन सुभोजित घोषाल ने किया।

6th Imaging Expo 2026 के मुख्य आकर्षण फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे

वेडिंग पोर्ट्रेट:
बलवंत सिंह (दुमका) – प्रथम, रोहित गुप्ता (जामताड़ा) – द्वितीय, सानू सिंह (जमशेदपुर) – तृतीय

जर्नलिज्म कैटेगरी:
सांतनु बोस (कोलकाता) – प्रथम, चंदन पॉल (धनबाद) – द्वितीय, पिटरसन बासकी (पाकुड़) – तृतीय

वेडिंग कैंडिड कैटेगरी:
पुरुषोत्तम कुमार (धनबाद) – प्रथम, विवेक कुमार (धनबाद) – द्वितीय, केदारनाथ पाल (दुमका) – तृतीय

हमारा झारखंड कैटेगरी:
अंकित कुमार (दुमका) – प्रथम, अभिषेक कुमार (साहेबगंज) – द्वितीय, शुभम सुर्वे (जमशेदपुर) – तृतीय

सभी विजेताओं को क्रमशः 5100, 3100 और 2100 रुपये की नकद राशि, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now