सोशल संवाद / चक्रधरपुर: कल दिनांक 29 अगस्त दिन शनिवार को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर हाथियां पंचायत अंतर्गत ग्राम हाथियां में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बच्चों की भव्य नृत्य (डांस) प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चक्रधरपुर नगर परिषद् अध्यक्ष सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मंच पर रिबन काट कर शुभारंभ हुआ।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सन्नी उरांव ने कहा कि हाथियां गांव में निरंतर विभिन्न सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रम होते रहे हैं और उन्हें हमेशा इनमें शामिल होने का अवसर मिलता रहा है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि गांव के बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास जारी रखें। चाहे छऊ नृत्य हो, खेलकूद हो या शिक्षा से जुड़ी प्रतियोगिताएं, उनकी ओर से हर संभव सहयोग पहले भी मिलता रहा है और भविष्य में भी जारी रहेगा।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित झामुमो केंद्रीय सदस्य रामलाल मुंडा ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के पूरे अवसर मिलने चाहिए, जिसके लिए समाज और जनप्रतिनिधियों का भरपूर सहयोग रहेगा।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सिमीदिरी पंचायत के मुखिया महेंद्र पुर्ती, झामुमो नेता अमर बोदरा एवं जेडीयू नेता बिश्राम मुंडा सहित कई गणमान्य लोग, ग्रामवासी और बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया।









