---Advertisement---

मानगो में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन, 2000 लोगों ने किया समरसता भोजन

By Riya Kumari

Published :

Follow
मानगो में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन, 2000 लोगों ने किया समरसता भोजन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में रविवार को नगर स्तरीय विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण श्रद्धा, ऊर्जा और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया।

यह भी पढे : झाड़ग्राम विजय संकल्प सभा में पीएम मोदी का स्वागत, बंगाल में बदलाव की तेज हुई लहर

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के विभाग प्रचारक सत्य प्रकाश ने हिंदू समाज की एकता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि समाज को आपसी भेदभाव भुलाकर एकजुट होना चाहिए। उन्होंने “हिंदुस्तान, हिंदी और हिंदू” पर गर्व करने की बात कही। साथ ही यह भी कहा कि सनातन धर्म को जातियों में विभाजित कर कमजोर करने के प्रयास हुए हैं, लेकिन अब समाज जागरूक हो चुका है और राष्ट्रहित में एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हनुमानगढ़ी के महंत धर्मदास महाराज ने हिंदू धर्म की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म प्रकृति के प्रति आस्था रखने वाला धर्म है, जिसका उदाहरण दैनिक जीवन में तुलसी पूजा जैसी परंपराओं में देखा जा सकता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को धार्मिक एवं संस्कृत शिक्षा देने की अपील की।

इस अवसर पर लगभग 2000 लोगों ने एक साथ समरसता भोजन किया, जो सामाजिक एकता का प्रतीक बना। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष राजेश, सचिव अमलेश, संरक्षक जीवन, संतोष जी, करण, सतीश सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---