Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

BRICS में मेहमानों को गुडी बैग गिफ्ट दिया:इसमें बिहार का सत्तू, ओडिशा की कॉफी और गुजरात का स्टोल

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Guests at the BRICS summit were presented with goodie bags containing Bihars sattu
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : 18वीं BRICS समिट में पत्रकारों, प्रतिनिधियों और मेहमानों को खास गुडी बैग बांटा जा रहा है। इसमें बिहार का सत्तू व मखाना, केले के चिप्स, ओडिशा की कॉफी और गुजरात का स्टोल है। दिल्ली के भारत मंडपम में यह समिट 12 और 13 को होगा। इससे पहले शुक्रवार को पहुंचे मेहमानों और मीडिया को यह गिफ्ट दिया गया।
ब्रिक्स सम्मेलन में ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इसमें देश भर के 70 अनोखे कला और हथकरघा उत्पाद दिखाए गए हैं।

यह भी पढ़े : तीज और गणेश चतुर्थी 14 को, बाजारों में रौनक, बढ़ी खरीदारी

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

यह प्रदर्शनी 770 जिलों के 1,200 से अधिक अनोखे उत्पादों को दुनिया के सामने लाने की मुहिम का हिस्सा है।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में ‘एक जिला एक उत्पाद’ की सीनियर एवीपी सोनिया दुहन ने कहा, “इस पहल के तहत सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश काम कर रहे हैं।”

30 हजार जवानों का पहरा, एयर डिफेंस में आकाश मिसाइल तैनात

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के 30 हजार जवान तैनात रहेंगे। एयर डिफेंस में आकाश मिसाइलों के साथ-साथ वायुसेना के लड़ाकू जेट भी तैनात हैं। विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधिमंडलों के लिए 11 होटल और 35 सुरक्षित रूट तय किए गए हैं। रूटों पर फेस रिकॉग्निशन कैमरे भी लगे हैं। गणतंत्र दिवस की तरह सख्त निगरानी व्यवस्था है। यहां एंटी एयरक्राफ्ट गन, एंटी ड्रोन सिस्टम और स्नाइपर तैनात हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator