January 26, 2025 5:25 pm

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के तीसरी बार बने अध्यक्ष गुरमीत सिंह व महामंत्री आरके सिंह, जानिए कौन-कौन बने पदाधिकारी, क्या हुआ बदलाव ?

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के तीसरी बार बने अध्यक्ष गुरमीत सिंह

सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन चुनाव में तीसरी बार फिर से गुरमीत सिंंह तोते को अध्यक्ष व आरके सिंह महामंत्री चुन लिए गए। मंगलवार को शाम विजयी सभी 85 कमेटी मेंबरों की एक बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष-महामंत्री के नाम पर एक स्वर में मुहर लगा दी गई। फिर यूनियन अध्यक्ष-महामंत्री ने आपसी विचार-विमर्श के बाद शेष 23 पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।

यह भी पढ़े : DRM CKP administered Constitution Day Pledge to the officers and staff at the DRM Office

इसमें एक नाम महिला का तय हुआ। उसमें भारती रानी को पहली बार यूनियन का सहायक सचिव बनाया गया। यहां से पूर्व पदाधिकारी चुनाव हारे हैं। वहीं यूनियन के कोषाध्यक्ष एसएन सिंह को प्रोन्नत करते हुए उन्हें उपाध्यक्ष बनाया गया जबकि एमके सिंह को यह पद दिया गया है। यूनियन में कुल सदस्यों की संख्या 5516 है। कुल 85 कमेटी मेंबरों का चुनाव हुआ है,जिसमें पचास प्रतिशत से ज्यादा मेंबर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इन 85 मेंबरों में से 25 आफिस बियरर बने हैं।

नव निर्वाचित पदाधिकारियों के नाम

अध्यक्ष -गुरमीत सिंह, महामंत्री -आरके सिंह, कोषाध्यक्ष- एमके सिंह, वर्किंग प्रेसीडेंट -अनिल कुमार शर्मा, बिनोद कुमार शर्मा, ज्वाइंट जेनरल सेक्रेटरी -एचएस सैनी, अजय भगत, वाइस प्रेसीडेंट- एसएन सिंह, एके उपाध्याय, प्रकाश विश्वकर्मा, मनोज कुमार, प्रवीण कुमार, अमित कुमार, आरके दुबे, पवन कुमार सिंह, सहायक सचिव- नवीन कुमार, केपी शर्मा, पीके दास, सिंटू कुमार, आरके जायसवाल, दीपक दास, एमके शर्मा, सीके सिंह, एके सिंह व भारती रानी।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
राज्यपाल को उनके पद से कौन हटा सकता है Paracetamol से होने वाले नुकसान ठंडे पानी से मुंह धोने के फायदे किन राज्यों में लागू है पेसा कानून 2024 के सबसे ज्यादा सुने गए गाने जाने कितनी बार कर सकते हैं आधार अपडेट हमेशा नीली पगड़ी क्यों पहनते थे मनमोहन सिंह Black Forest Cake का नाम Black Forest कैसे पड़ा ? क्या है Tesla car की खासियत sugar बढ़ने के लक्षण