---Advertisement---

हेमंत सरकार में आधी आबादी सुरक्षित नही, राज्य सरकार पूरी तरह फेल: पूर्णिमा साहू

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
हेमंत सरकार में आधी आबादी सुरक्षित नही

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रजरप्पा : राज्य की हेमंत सरकार हर मोर्चे में फेल दिख रही हैं। राज्य सरकार जो वादे चुनाव से पूर्व किये थे, उसपर खरी नही उतर रही हैं। राज्य में महिलाएं, छात्राएं असुरक्षित हैं। राज्य में महिलाओं को डर लग रहा हैं। हेमंत सरकार में अपराधियों को बल मिल गया हैं। यही कारण हैं कि आएं दिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ जैसे घटना घट रही हैं। हेमंत सरकार में पुलिस हर मोर्चे पर फेल दिख रही हैं। यह बातें ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू सह जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा।

यह भी पढ़े : मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा संवेदकों की बैठक बुलाएं; हफ्ते भर में पेयजल पहुंचाने का काम पूर्ण होः सरयू राय

 उन्होंने आगे कहा कि चुनाव के पूर्व राज्य की जनता से मईयां योजना के तहत 2500 देने की घोषणा की गई थी। पर अब तक राज्य सरकार 2500 की राशि लाभुकों के खाते में नही भेज पायी है। जो सरकार की खामियां को दर्शाता हैं। राज्य सरकार चुनाव के पूर्व जो भी घोषणाएं किये थे, अब तक एक भी घोषणाएं धरातल पर नही उतरा हैं। विधायक ने छिन्नमस्तिका मन्दिर के संदर्भ में कहा कि झारखंड में जब भाजपा की सरकार बनी, तब मां छिन्नमस्तिका मंदिर सहित अन्य पर्यटक स्थलों का तेजी से विकास एवं सुंदरीकरण हो रहा था। पर जब से झामुमो की सरकार राज्य में आई हैं विकास में ग्रहण लग गया है।

राज्यपाल रघुवर दास की धर्मपत्नी मां छिन्नमस्तिका दरबार पहुंची

ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की धर्मपत्नी रुक्मिणी देवी , पुत्रवधु सह जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू, पुत्र ललित दास, दामाद जसपाल साहू, पुत्री रेणु साहू , नाती अभिजीत साहू व अपने पूरे परिवार के साथ छिन्नमस्तिका मन्दिर पहुंची। उनके साथ राज्यपाल रघुवर दास के पुत्र ललित दास, बहू पूर्णिमा साहू, दामाद जसपाल साहू, बेटी रेणु साहू एवं नाती अभिजीत साहू मां भगवती के समक्ष मत्था टेककर विधिवत पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इससे पूर्व रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका दरबार पहुंचे पर हज़ारीबाग लोकसभा के रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। रजरप्पा मंदिर के मुख्य पुजारी छोटू पंडा के द्वारा माता का पूजा अर्चना करवाया। सांसद प्रतिनिधि ने राज्यपाल की धर्मपत्नी और राज्यपाल की बहू सह विधायक एवं बेटा को स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। मौके पर भाजपा नेता प्रीतम झा, दीनदयाल कुमार, धनन्जय पुटुश समेत सचिन करमाल, अंकित सिंह, राहुल पासवान, सोनू सोनी, छोटू केंवट, विनीत यादव, विक्की महतो आदि शामिल थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट