---Advertisement---

हर हर महादेव सेवा संघ ने की कंबल सेवा, बुजुर्गों को समर्पित होता है कंबल सेवा अभियान: काले

By Aditi Pandey

Published :

Follow
महादेव

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: सेवा, संवेदना और सच्ची भक्ति की मिसाल पेश करते हुए हर हर महादेव सेवा संघ ढाई दशकों से चली आ रही कंबल वितरण सेवा की अपनी परंपरा को पूरे मनोयोग से निभा रहा है. आज भी कड़ाके की ठंड से राहत देने के उद्देश्य से व्यापक कंबल वितरण अभियान चलाया। संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में जसकंडीह, द. गधड़ा, सोपोडेरा, मकदमपुर, गोलपहाड़ी, परसुडीह सहित विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद, असहाय एवं बुजुर्गों के बीच कंबल वितरित किया गया.

 यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग से ग्रामीण वंचितों को मिलेगी समय पर जांच सुविधा

इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि हमारे बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी सेवा करना केवल कर्तव्य नहीं, बल्कि जीवन की सच्ची साधना है। हर हर महादेव सेवा संघ पिछले ढाई दशकों से करुणा, सम्मान और प्रेम के भाव के साथ मानवता की सेवा करता आ रहा है और यह सेवा यात्रा आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान श्री काले ने बुजुर्गों को कंबल प्रदान करने के साथ उनका हालचाल जाना और आशीर्वाद प्राप्त किया। सेवा भाव से ओत-प्रोत इस पहल से बुजुर्गों के चेहरों पर संतोष और आत्मीयता की झलक स्पष्ट दिखाई दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय कमेटी के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने हर हर महादेव सेवा संघ के इस मानवीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे समाज में संवेदनशीलता, सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने वाला प्रेरक उदाहरण बताया।

सदस्यों ने कहा कि यह सेवा न केवल जरूरतमंदों को ठंड से राहत प्रदान कर रही है, बल्कि समाज में आपसी सहयोग, करुणा और सेवा भावना को भी मजबूती से स्थापित कर रही है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जसकंडीह से जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, मुखिया संजू भूमिज, उप-प्रमुख शिव कुमार हांसदा, गंगाराम, संपूर्ण सवैया; सोपोडेरा से कंचन देवी, उषा देवी, पुष्पा देवी, रेखा देवी; गोलपहाड़ी से सुरेश लाल, हरीश वर्मा, विनोद कुमार शर्मा, शिव शंकर शर्मा, कमल किशोर दास; मकदमपुर से अमित श्रीवास्तव, रितिका श्रीवास्तव, शशि देवी, शशि मुखी, छोटुन सहित अन्य सहयोगियों की सराहनीय भूमिका रही।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version