---Advertisement---

ट्यूशन पढ़ाकर बन गया डीएसपी, किसान के बेटे ने पाई JPSC में पाई सफलता

By Annu kumari

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क:  मंजिल उन्हे मिलती है जिनके सपनों में जान होती है पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है, ये लाइन लातेहार जिले के मनिका प्रखंड निवासी विक्रम सिंह पर सटीक बैठती हैं आप सोच रहे होंगे ये विक्रम सिंह आखिर है कौन, जेपीएससी की 23वीं सिविल सेवा परीक्षा में लातेहार के विक्रम सिंह ने डीएसपी रैंक हासिल किया।

यह भी पढ़ें :CSIR UGC NET परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी,परीक्षा 28 जुलाई को

लेकिन इस सफलता को हासिल करने के लिए विक्रम सिंह ने काफी संघर्ष किया है। विक्रम के पिता सूर्यदेव सिंह एक किसान हैं। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। विक्रम सिंह की आरंभिक पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय लातेहार से हुई। यहां इंटर तक की पढ़ाई करने के बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए रांची चले गए। आर्थिक स्थिति ऐसी थी की पढ़ाई के लिए पैसे नहीं जुटा प रहे थे अपनी आगे की पढ़ाई के लिए विक्रम ने ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया और ट्यूशन पढ़ाकर अपनी उच्च शिक्षा पूरी की।

विक्रम के पिता सूर्यदेव सिंह बताते है उनका पुत्र विक्रम सिंह बचपन से ही काफी मेधावी है। गरीबी को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर आज यह मुकाम हासिल किया है। सूर्यदेव सिंह ने कहा कि उन्होंने हमेशा ही विक्रम को पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि गरीबी होने के बावजूद बच्चों को अच्छी शिक्षा जरूर दें।

माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय

वहीं इस सफलता पर विक्रम सिंह ने कहा कि उसकी सफलता का श्रेय उनके माता-पिता, परिजन, मित्रगण और हमेशा मार्गदर्शन करने वाले शिक्षकों को जाता है. उन्होंने कहा कि यदि मन में ठान लिया जाए तो मंजिल जरूर मिलती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version