Advertisement 2

दुमुहनी में किया स्नान और प्रयागराज से लाए त्रिवेणी के जल का भक्तों पर किया छिड़काव

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
दुमुहनी में किया स्नान और प्रयागराज से लाए त्रिवेणी के जल का भक्तों पर किया छिड़काव
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : श्री श्री 1008 साध्वी अमरजीत साखी जो झारखंड प्रांत की पहली महा मण्डलेशवर है। वैष्णव किन्नर अखाड़े से उनका पट्टा अभिषेक कर उन्हें यह उपाधि दी गई।आज साध्वी अमरजीत माँ ने त्रिवेणी संगम से लाए हुए जल को लोगों के ऊपर छिड़काव किया और धर्म की जय जयकार की सनातन धर्म को एक आगे ले जाने के लिए साध्वी अमरजीत साखी का प्रयास जमशेदपुर से शुरू हो गया है। इस प्रयास में वैष्णव किन्नर अखाड़ा से बनाए गए 2 महंत भी हुए ।महंत हिमांशी सखी महंत आनंदी सखी भी झारखंड के किन्नर समुदाय से पहले महंत है ।

यह भी पढ़े : सिंहभूम चैम्बर ने स्वदेशी इस्पात उद्योगों के हित में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को चीन आयातित इस्पात पर एंटी डंपिंग शुल्क लगाने का किया आग्रह

स्नान में बेबो किन्नर,करीना किन्नर और ह्यूमन राइट से उषा सिंह सम्मिलित हुए हर-हर गंगे से पूरा घाट गूंज उठा और लोगों ने काफी आनंद से महा मण्डलेशवर के साथ स्नान किया । साध्वी अमरजीत जमशेदपुर में मठ का निर्माण करने जा रही है जो मठ सनातन धर्म के लिए कार्य के लिए होगा । जिसमें धर्म से जुड़ी शिक्षा,शास्त्र ज्ञान हर तरह के ज्ञान का कार्य किया जाएगा ।

इसका शुभारंभ बसंत पंचमी के दिन मां मातंगी की पूजा से किया जाएगा जिसमें वह पूरे सनातन के भाइयों बहिनों का सहयोग चाहती हैं की सनातन के सभी भाई बहन आगे बढ़कर सहयोग करें और सनातन के ध्वज को लहराने में एक साथ मिलकर एकजुट हो जाए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version