स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के लिए 6 करोड़ 21लाख के योजनाओं का शिलान्यास किया गया

सोशल संवाद/डेस्क : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सह सूबे के स्वास्थ्य मंत्री माननीय बन्ना गुप्ता ने विधायक निधी के कुल 129 योजनाओं (कुल प्राक्कलित राशि 6 करोड़ 21 लाख 63 हजार 120 रुपए) का विधिवत शिलान्यास कर क्षेत्र में विकास कार्य धरातल पर उतारने हेहू सौगात दिया.विदित हो मानगो नगर निगम अन्तर्गत 82 योजनाएं (3 करोड़ 45लाख 28 हजार 670 रुपए) एवं जमशेदपुर अक्षेस अन्तर्गत 47 योजनाएं (2 करोड़ 76 लाख 34हजार 450 रुपए) कुल योजनाओं का शिलान्यास किए.

शिलान्यास के उपरांत अपने संबोधन में माननीय स्वास्थ्थ मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा क्षेत्र को समस्या विहीन करना पहली प्राथमिकता है उसी कड़ी में आज का ये शिलान्यास कार्यक्रम है! क्षेत्र के जनता ,माताओं -बहनों कि सहूलियतों और उनके ज्वलंत समस्यायों को ध्यान में रखते हुए क्रमवार समस्यायों का निदान किया जा रहा, इसके अतिरिक्त मानगो को जाम मुक्त बनाने हेतू फ्लाई ओवर बनाने का काम जल्द ही शुरू होगा! जमशेदपुर पश्चिम कि सड़कों पर यातायात का अतिरिक्त भार को देखते हुऐ सड़को का चौड़ीकरण का काम, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, ई कचड़ा संग्रह केंद्र ,क्षेत्र के साफ -सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा.

इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से विधायक प्रतिनिधि प्रभात ठाकुर, मनोज झा,बबन शुक्ला,बिजेंदर तिवारी ,कैलाश रजक,जय प्रकाश साहू,संजय तिवारी,माजिद अख्तर,संजय ठाकुर,बिलाल गुफरानी, जितेंद्र सिंह,राजेश रजक ,अमित कुमार ,सुमित सोनकर ,राकेश जयसवाल,शिल्पी चक्रवर्ती, रवि दुबे ,इरशाद हैदर,मनोज भगत, पंकज अग्रवाल,दुर्गा सिंह, धनु महतो, सहित क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता और विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे!

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

12 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

13 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

13 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

13 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

13 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

14 hours ago